Bharat Express DD Free Dish

नवादा पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, शराब माफियाओं की फैक्ट्री आग के हवाले

Bihar News: नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पर छापेमारी कर भट्ठी को आग के हवाले कर दिया.

Bihar News: एक तरफ बिहार की सुशासन सरकार सूबे में पूर्ण शराबबंदी का दावा करती है लेकिन जमीन पर हकीकत कुछ और ही है. बताते हैं कैसे? नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बिशनपुर दियौरा बधार में पुलिस ने अवैध शराब फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई की. थाना प्रभारी रंजन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना पर छापेमारी की गई और पूरी फैक्ट्री को आग के हवाले कर दिया गया. भट्ठी जलकर राख हो गई और शराब माफियाओं में दहशत फैल गई.

रेड में क्या मिला?

पुलिस ने मौके से 200 लीटर से ज्यादा महुआ घोल नष्ट किया और 85 लीटर तैयार शराब जब्त की. इसके अलावा शराब बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए जिनमें चुलाई मशीन, पैकिंग रैपर, तसला और अन्य सामान शामिल हैं.

माफिया गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घेराबंदी कर सरजू यादव, गानु ताँती और गोढो मॉझी को पकड़ लिया. तीनों पर उत्पाद अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. बताया जा रहा है कि होली से पहले माफियाओं ने जंगल और गांवों में फैक्ट्रियां चालू कर रखी थीं, जहां महुआ घोल से लेकर पैकिंग तक का काम होता था.

ये भी पढ़ें-संस्कार भारती के मंच पर ‘जलम अमृतम’, कला और सामाजिक चेतना का संगम

लगातार अभियान जारी

नवादा पुलिस और उत्पाद विभाग की संयुक्त कार्रवाई लगातार जारी है. जंगल से लेकर सड़क तक हर ठिकाने पर शिकंजा कस रहा है. पुलिस का कहना है कि होली से पहले शराब माफियाओं पर पूरी नजर रखी जा रही है और किसी भी अवैध धंधे को बख्शा नहीं जाएगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read