एजुकेशन

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आई है. वर्ष 2016 से लंबित पड़े पदोन्नति के मामले को आगे बढ़ाते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने अब वरिष्ठता सूची तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है.

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2016 से अटके शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है. राज्य के करीब 70 हजार परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति के लिए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को वरिष्ठता सूची तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है. जिलों को यह सूची 23 अक्टूबर 2026 तक परिषद के कार्यालय भेजनी होगी, जिसके बाद नवंबर से पात्र शिक्षकों को प्रमोट करने की प्रक्रिया शुरू होगी. इस फैसले से लंबे समय से एक ही पद पर टिके शिक्षकों और शिक्षक संगठनों को बड़ी राहत मिली है.

2016 से रुका प्रमोशन अब चढ़ेगा परवान

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे लगभग 3.30 लाख शिक्षकों में से करीब 70 हजार शिक्षकों को जल्द पदोन्नति का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है. बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को वरिष्ठता सूची तैयार कर भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं. साल 2016 के बाद से कोई प्रमोशन न होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक सालों से एक ही पद पर बने हुए थे.

2016 से रुका प्रमोशन अब चढ़ेगा परवान

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे लगभग 3.30 लाख शिक्षकों में से करीब 70 हजार शिक्षकों को जल्द पदोन्नति का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है. बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को वरिष्ठता सूची तैयार कर भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं. साल 2016 के बाद से कोई प्रमोशन न होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक सालों से एक ही पद पर बने हुए थे.

23 अक्टूबर तक तैयार होगी लिस्ट, नवंबर से प्रक्रिया

परिषद की ओर से दिए गए निर्देशों के तहत सभी जिला अधिकारियों को 23 अक्टूबर 2026 तक वरिष्ठता सूची तैयार कर बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यालय में जमा करनी होगी. अधिकारियों के पास इस काम को पूरा करने के लिए करीब तीन हफ्ते का समय है. जिलों से सूची मिलते ही नवंबर महीने से पात्र शिक्षकों के प्रमोशन की कागजी और प्रशासनिक प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें-बैंकिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! जारी हुआ IBPS क्लर्क का हॉल टिकट, सेंटर जाने से पहले जरूर चेक करें ये नियम

-भारत एक्सप्रेस

Shubhra Rai

Recent Posts

गोल्ड लवर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! धनतेरस से ठीक पहले सोने के भाव होंगे धड़ाम, जानें आज के ताजा दाम

रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आने के बाद सोने और चांदी की कीमतों में लगातार सुस्ती…

10 minutes ago

“कमाल कर दिया पायलट जी…”, सलमान खान हुए भारतीय पायलट की बहादुरी के मुरीद; सोशल मीडिया पर किया खास पोस्ट

आसमान में हुए जानलेवा हमले के बीच सूझबूझ दिखाकर 174 यात्रियों की जान बचाने वाले…

1 hour ago

किसने किया कैप्टन स्मित पर हमला? नाम आया सामने… ओमान में था बैन, ऐसे बना दुबई में पायलट; जानें पूरा कच्चा-चिट्ठा

Smit Machchhar Attack: फ्लाईदुबई FZ1073 में कैप्टन स्मित मच्छार पर हमला करने वाले को-पायलट की…

1 hour ago

Asian Games 2026: आखिरी दिन भारत का शानदार आगाज, 17 साल की कुमकुम ने दिलाया 17वां गोल्ड

Asian Games 2026: 17 वर्षीय कुमकुम मोहोद ने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा में शूटऑफ के…

2 hours ago