Bharat Express DD Free Dish
Pension Mission Shakti Digital
Pension Mission Shakti Digital

UP के 70 हजार शिक्षकों की बल्ले-बल्ले: 10 साल का इंतजार खत्म, दिवाली से पहले मिलेगा प्रमोशन का तोहफा

Diwali Gift UP Teachers: यूपी के परिषदीय स्कूलों में 2016 से अटका शिक्षकों का प्रमोशन अब दिवाली से पहले शुरू होने जा रहा है. बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों को 23 अक्टूबर 2026 तक वरिष्ठता सूची भेजने के निर्देश जारी किए हैं.

बेसिक शिक्षा परिषद ने सभी जिलों के अधिकारियों को 23 अक्टूबर तक वरिष्ठता सूची भेजने के निर्देश दिए हैं ताकि दिवाली के बाद प्रमोशन प्रक्रिया आगे बढ़ सके.

(AI IMAGE)

Diwali Gift UP Teachers: उत्तर प्रदेश के परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत हजारों शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर आई है. वर्ष 2016 से लंबित पड़े पदोन्नति के मामले को आगे बढ़ाते हुए बेसिक शिक्षा परिषद ने अब वरिष्ठता सूची तैयार करने की प्रक्रिया तेज कर दी है.

उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद ने वर्ष 2016 से अटके शिक्षकों के प्रमोशन का रास्ता साफ कर दिया है. राज्य के करीब 70 हजार परिषदीय प्राथमिक और उच्च प्राथमिक शिक्षकों की पदोन्नति के लिए सभी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारियों को वरिष्ठता सूची तैयार करने का जिम्मा सौंपा गया है. जिलों को यह सूची 23 अक्टूबर 2026 तक परिषद के कार्यालय भेजनी होगी, जिसके बाद नवंबर से पात्र शिक्षकों को प्रमोट करने की प्रक्रिया शुरू होगी. इस फैसले से लंबे समय से एक ही पद पर टिके शिक्षकों और शिक्षक संगठनों को बड़ी राहत मिली है.

2016 से रुका प्रमोशन अब चढ़ेगा परवान

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे लगभग 3.30 लाख शिक्षकों में से करीब 70 हजार शिक्षकों को जल्द पदोन्नति का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है. बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को वरिष्ठता सूची तैयार कर भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं. साल 2016 के बाद से कोई प्रमोशन न होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक सालों से एक ही पद पर बने हुए थे.

2016 से रुका प्रमोशन अब चढ़ेगा परवान

उत्तर प्रदेश के परिषदीय स्कूलों में पढ़ा रहे लगभग 3.30 लाख शिक्षकों में से करीब 70 हजार शिक्षकों को जल्द पदोन्नति का लाभ मिलने की उम्मीद जगी है. बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (BSA) को वरिष्ठता सूची तैयार कर भेजने के सख्त निर्देश दिए हैं. साल 2016 के बाद से कोई प्रमोशन न होने के कारण बड़ी संख्या में शिक्षक सालों से एक ही पद पर बने हुए थे.

23 अक्टूबर तक तैयार होगी लिस्ट, नवंबर से प्रक्रिया

परिषद की ओर से दिए गए निर्देशों के तहत सभी जिला अधिकारियों को 23 अक्टूबर 2026 तक वरिष्ठता सूची तैयार कर बेसिक शिक्षा परिषद के कार्यालय में जमा करनी होगी. अधिकारियों के पास इस काम को पूरा करने के लिए करीब तीन हफ्ते का समय है. जिलों से सूची मिलते ही नवंबर महीने से पात्र शिक्षकों के प्रमोशन की कागजी और प्रशासनिक प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी.

यह भी पढ़ें-बैंकिंग अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर! जारी हुआ IBPS क्लर्क का हॉल टिकट, सेंटर जाने से पहले जरूर चेक करें ये नियम

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Pension Mission Shakti Digital