UPPSC Medical Officer Recruitment: उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं, खासकर मेडिकल क्षेत्र से जुड़े अभ्यर्थियों के लिए साल 2025 की शुरुआत एक बड़ी खुशखबरी के साथ हुई है. उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने चिकित्सा विभाग में बंपर भर्तियों का पिटारा खोल दिया है.
आयोग ने मेडिकल ऑफिसर और अन्य विशेषज्ञ पदों के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जिसके तहत कुल 2158 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. अगर आप भी स्वास्थ्य सेवाओं के जरिए सरकारी सिस्टम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो यह मौका हाथ से जाने न दें.
इस भर्ती अभियान की सबसे खास बात यह है कि इसमें सिर्फ एलोपैथी ही नहीं, बल्कि आयुर्वेद, यूनानी और होम्योपैथी के जानकारों के लिए भी पर्याप्त पद रखे गए हैं. नोटिफिकेशन के अनुसार, मेडिकल ऑफिसर (एलोपैथिक, आयुर्वेदिक, यूनानी और होम्योपैथिक) के अलावा डेंटल सर्जन, वेटनरी ऑफिसर (पशु चिकित्साधिकारी) और ड्रग इंस्पेक्टर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी आवेदन मांगे गए हैं. यह उन डॉक्टरों और विशेषज्ञों के लिए सुनहरा अवसर है जो यूपी के सरकारी अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं.
पदों की विविधता को देखते हुए योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है.
एलोपैथिक मेडिकल ऑफिसर के लिए आपके पास MBBS की डिग्री और मेडिकल काउंसिल में रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है.
आयुष विंग (आयुर्वेद, यूनानी, होम्योपैथी) के लिए संबंधित स्ट्रीम में डिग्री अनिवार्य है.
डेंटल सर्जन के लिए BDS और पशु चिकित्साधिकारी के लिए BVSc and AH की डिग्री मांगी गई है.
उम्र की बात करें तो 21 से 40 वर्ष तक के उम्मीदवार इसके लिए अप्लाई कर सकते हैं. हालांकि, यूपी के आरक्षित वर्ग के भाई-बहनों को सरकारी नियमों के मुताबिक उम्र में अच्छी-खासी छूट भी मिलेगी.
ये भी पढ़ें- IT सेक्टर में लौटी बहार: नौकरियों में 16% का बंपर उछाल, विदेशी कंपनियों ने लगाई लाइन
चूंकि ये अधिकतर ग्रुप-बी के ‘राजपत्रित’ (Gazetted) पद हैं, इसलिए वेतन भी काफी आकर्षक है. मेडिकल ऑफिसर और डेंटल सर्जन जैसे पदों पर चयनित होने वालों को ₹56,100 से लेकर ₹1,77,500 तक का वेतनमान मिलेगा. वहीं ड्रग इंस्पेक्टर जैसे पदों के लिए ₹47,600 से ₹1,51,100 प्रति माह तक की सैलरी तय की गई है. इसके साथ ही सरकारी आवास, मेडिकल सुविधा और महंगाई भत्ते जैसे लाभ आपकी लाइफस्टाइल को और बेहतर बनाएंगे.
UPPSC ने अब अपनी प्रक्रिया को काफी आसान बना दिया है. आवेदन करने के लिए आपको आयोग की आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाना होगा. याद रहे, अब फॉर्म भरने से पहले OTR (One Time Registration) करना अनिवार्य है. एक बार ओटीआर पूरा हो गया, तो आप आसानी से लॉगिन करके अपनी जानकारी भर सकते हैं और फीस जमा कर सकते हैं.
सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए फीस मात्र ₹125 है, जबकि एससी/एसटी के लिए ₹65 और दिव्यांगों के लिए सिर्फ ₹25 रखी गई है. चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर होगा, इसलिए अभी से अपनी तैयारी को धार देना शुरू कर दें.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
दिल्ली के श्रीराम सेंटर में ‘अमर बलिदान’ नाटक का मंचन हुआ. गुरु तेग बहादुर जी…
Gyanesh Kumar removal impeachment: CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने के लिए INDIA ब्लॉक फिर नया…
S Jaishankar UN Speech: संयुक्त राष्ट्र महासभा में भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूएन…
पीएम मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा के युवाओं से बातचीत की.…
रक्षा मंत्रालय ने भारतीय वायुसेना के लिए 160 SAT-SAAW ग्लाइड बम खरीदने के लिए ₹811…
Cheapest Petrol In World: दुनिया में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग हैं. वेनेजुएला और ईरान जैसे…