चुनाव

हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायक BJP में शामिल, राज्यसभा चुनाव में की थी क्राॅस वोटिंग

Himachal Congress Rebel MLA Join BJP: हिमाचल कांग्रेस के 6 बागी विधायकों ने शनिवार को दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में पार्टी जाॅइन कर ली. सभी बागी विधायकों को केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने पार्टी मुख्यालय में पटका पहनाकर शामिल कराया. बागी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में भाजपा उम्मीदवार हर्ष महाजन के पक्ष में वोटिंग की थी. जिससे कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी चुनाव हार गए थे.

क्राॅस वोटिंग करने वाले विधायकों में सुजानपुर से राजेंद्र राणा, धर्मशाला से सुधीर शर्मा, बड़सर से इंद्रदत्त लखनपाल, कुटलैहड़ से देवेंद्र कुमार भुट्टो, लाहौल स्पीति से रवि ठाकुर और गगरेट से चैतन्य शर्मा भाजपा में शामिल हो गए. जानकारी के अनुसार भाजपा ने सभी विधायकों को उपचुनाव में टिकट देने का भरोसा दिया है. ऐसे में अब बागी विधायक सुप्रीम कोर्ट में लगाई गई याचिका भी वापस ले लेंगे.

बता दें कि क्राॅस वोटिंग के बाद से ही कांग्रेस के 6 बागी विधायक प्रदेश से बाहर थे. सभी बागियों को केंद्र सरकार ने सीआरपीएफ की सुरक्षा भी दी थी. इतना ही नहीं इनके परिवार की सुरक्षा के लिए घरों के बाहर 10-10 जवान तैनात किए गए थे. हालांकि तीन निर्दलीय विधायक भी भाजपा जाॅइन करने वाले थे लेकिन ऐसा नहीं हुआ.

राज्यसभा चुनाव में ऐसे हुआ था खेला

27 फरवरी को हिमाचल के साथ-साथ देश के 15 राज्यों में चुनाव हुए. हिमाचल की एक सीट के लिए कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के मशहूर वकील अभिषेक मनु सिंघवी और भाजपा ने हर्ष महाजन को प्रत्याशी बनाया था. कांग्रेस के पास 40 विधायक थे वहीं 3 तीन निर्दलीय विधायकों का समर्थन भी उन्हें था ऐसे में लग रहा था कि अभिषेक मनु सिंघवी आसानी से चुनाव जीत जाएंगे. वहीं भाजपा के पास 25 विधायक थे. चुनाव के दौरान कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्राॅस वोटिंग की. ऐसे में भाजपा के प्रत्याशी को 34 वोट मिले. मुकाबला बराबरी पर छूटा. आखिर में टाॅस से फैसला हुआ जो कि हर्ष के पाले में गिरा.

ये भी पढ़ेंः Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह के बाद भाजपा के 2 और उम्मीदवारों ने लौटाया टिकट, बड़ी वजह आई सामने

ये भी पढ़ेंः ‘मैं जल्द बाहर आऊंगा…भगवान से मेरे लिए आशीर्वाद मांगना’, पत्नी सुनीता ने पढ़कर सुनाया केजरीवाल का मैसेज

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 minute ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

6 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

35 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago