चुनाव

Lok Sabha Election 2024: पवन सिंह के बाद भाजपा के 2 और उम्मीदवारों ने लौटाया टिकट, बड़ी वजह आई सामने

BJP Gujarat Candidate refuse to contest Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 से पहले भाजपा को भी लगातार उम्मीदवारों को लेकर मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. बंगाल में भोजपुरी स्टार पवन सिंह के आसनसोल सीट से चुनाव लड़ने से इंकार करने के बाद गुजरात में भाजपा के दो उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है. वडोदरा सीट से भाजपा प्रत्याशी रंजन भट्ट और साबरकांठा से प्रत्याशी भीखाजी ठाकोर ने पार्टी को टिकट लौटा दिया है. जानकारी के अनुसार रंजन भट्ट ने निजी कारणों से चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया है पार्टी ने उन्हें वडोदरा से लगातार तीसरी बार प्रत्याशी बनाया था. वहीं साबरकांठा प्रत्याशी भीखाजी ठाकोर की जाति को लेकर विवाद चल रहा था ऐसे में उन्हें चुनाव से दूरी बनानी पड़ी.

बता दें कि वडोदरा भाजपा की सबसे सुरक्षित सीट मानी जाती है. सांसद रंजन भट्ट ने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि वह निजी कारणों से चुनाव नहीं लड़ेंगी. कुछ दिनों पहले ही उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए थे. भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया था. हालांकि रंजन ने कहा कि मुझ पर गलत आरोप लगाए गए हैं. मुझे हाईकमान से टिकट को लेकर कुछ नहीं कहा गया है. मैंने अपनी मर्जी से टिकट लौटाई है. उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार विरोध होने से तो अच्छा है कि मैं चुनाव ही नहीं लड़ूं.

भीखाजी ने इसलिए लौटाया टिकट

वहीं दूसरी ओर साबरकांठा से प्रत्याशी भीखाजी ठाकोर ने जातिगत विवाद के बाद अपना टिकट लौटा दिया. उन्होंने भी चुनाव लड़ने में असमर्थता व्यक्त की. भीखाजी ठाकोर की जाति को लेकर विवाद चल रहा है. भीखाजी को स्थानीय लोग भीखाजी डामोर के नाम से जानते हैं. ऐसे में आज उन्होंने चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया. बता दें कि उन्हें साबरकांठा से दो बार के सांसद दीप सिंह राठौड़ की टिकट काटकर मैदान में उतारा गया था.

ये भी पढ़ेंः ‘मैं जल्द बाहर आऊंगा…भगवान से मेरे लिए आशीर्वाद मांगना’, पत्नी सुनीता ने पढ़कर सुनाया केजरीवाल का मैसेज

ये भी पढ़ेंः सरस्वती का मंदिर या कमाल मौला मस्जिद, धार के विवादित भोजशाला परिसर में ASI का सर्वे दूसरे दिन भी जारी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट को मिले 3 नए जज, CJI सूर्यकांत ने दिलाई शपथ

CJI सूर्यकांत ने जस्टिस सुनीता अग्रवाल, जस्टिस देवेंद्र कुमार उपाध्याय और जस्टिस अपरेश कुमार सिंह…

1 minute ago

फ्रांस में Gen-Z का कोहराम, 21 सितंबर की छोटी सी चिंगारी से सुलगा पूरा देश, जानें क्यों हो रहा है प्रदर्शन?

फ्रांस में युवा सड़कों पर उतर आए हैं और शिक्षा व्यवस्था में सुधार की मांग…

6 minutes ago

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

32 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

35 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago