चुनाव

“पूर्वांचल में चुनाव आते ही BJP की भाषा बदली… जनता इन्हें 7 समंदर पार फेंक देगी”, अखिलेश यादव का भाजपा पर तगड़ा हमला

Lok Sabha Election: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि जो लोग 400 पार का नारा दे रहे थे, जब से पूर्वांचल में चुनाव आया है वो ये नारा भूल गए हैं. अखिलेश यादव सोमवार को गाजीपुर और चंदौली दौरे पर थे. इस दौरान चुनावी जनसभाओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “पूर्वांचल ने जो उम्मीद दी है छठे चरण में, मैं कह सकता हूं कि ये जो भाषण बदल रहे हैं, व्यवहार बदल रहे हैं, जनता वोट की चोट देकर इन्हें 7 समंदर पार फेंक देगी.

अखिलेश ने किया ये वादा

सपा मुखिया ने कहा, “भारतीय जनता पार्टी के लोग संविधान को बदलना चाहते हैं, ये संविधान वो है जो हमें न्याय दिलाता है, ये हमें अधिकार दिलाता है. जब ये संविधान बदलेंगे तो हम इन्हें बदल देंगे.” उन्होंने कहा, “जब आपका वोट पड़ेगा, तो ना केवल पार्टी जीतेगी, बल्कि आपको रोजगार मिलेगा, फौज की नौकरी पक्की होगी और नौकरियों की संख्या भी बढ़ेगी, पुरानी पेंशन भी बहाल होगी.”

“पीएम मोदी का आत्मविश्वास लड़खड़ाया”

अखिलेश ने कहा, “जो लोग हार रहे हैं, उनका व्यवहार भी बदल रहा है. यहां तक कि प्रधानमंत्री का आत्मविश्‍वास भी उत्तर प्रदेश आते-आते लड़खड़ा गया है और उनकी बातें भी लड़खड़ाने लगी हैं.” उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री ने काम नहीं किया, अगर काम किया होता तो उनके साथ जनता दिखाई देती, क्योंकि 10 साल दिल्ली के और 7 साल यूपी के उन्होंने बर्बाद किए हैं.”

इलेक्टोरल बॉन्ड ने खोली पोल

सपा मुखिया ने कहा कि अगर इलेक्टोरल बॉन्‍ड की बात करो तो भाजपा वाले दहशत में आ जाते हैं, उन्हें चक्कर आ जाते हैं, कयोंकि इलेक्टोरल बॉन्‍ड ने इनके भ्रष्टाचार की पोल खोली है.” उन्होंने कहा कि ये लोग जो बहुत बहादुर बनते हैं, अपने भाषणों में पड़ोसी देश का बहुत नाम लेते हैं, उनसे पूछिए कि जब चीन से रेजांगला जैसी लड़ाई हुई थी या नहीं, रेजांगला मेमोरियल तोड़ दिया गया था या नहीं.”

अखिलेश ने कहा, “यह चुनाव हमारे आपके भविष्य का चुनाव है. हमें, आपको, सबको वैक्सीन लगवा दी, वैक्सीन लगने के बाद बीमारी बढ़ रही है, दिल की बीमारी भी बढ़ गई है.” उन्होंने कहा कि आने वाले समय में समाजवादी सरकार और इंडिया गठबंधन के लोग आने वाले हैं, हम अपने गरीबों का राशन बढ़ाएंगे, साथ ही उन्हें पैकेट के आटा के साथ साथ डाटा भी देंगे. अभी तो अग्निपथ स्‍कीम में फौज की नौकरी 4 साल की हो गई है, अगर भाजपा वाले फिर से आ गए तो खाकी वर्दी वालों की नौकरी भी 3 साल की कर देगें.

यह भी पढ़ें- “जो लोग गांजा पीकर लेख लिखते हैं, मैं उन पर नहीं बोलता” संजय राउत के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का करारा पलटवार

अखिलेश ने कहा कि पिछले 10 साल के इनके फैसलों ने संविधान को ठेस पहुंचाई है, समय-समय पर संस्थाओं को बेचकर हमारे आरक्षण को खत्म करने का प्रयास किया गया है, इसलिए हमें सावधान हो जाना चाहिए.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

पुलिस मुठभेड़ में मारा गया नोएडा में 50 हजार का इनामी माया त्यागी, दुजाना-भाटी गैंग से था कनेक्शन

Noida Encounter: नोएडा के सेक्टर-126 में पुलिस और CRT की संयुक्त कार्रवाई में 50 हजार…

6 hours ago

दीपावली पर काशी को योगी सरकार की बड़ी सौगात, दिल्ली के लिए शुरू हुई देश की दूसरी वंदे भारत स्लीपर ट्रेन

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली…

7 hours ago

प्रयागराज में सजा सिनेमा का महाकुंभ, इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में क्षेत्रीय भाषाओं के सिनेमा पर हुआ मंथन

प्रयागराज में आयोजित इंटरनेशनल प्रयागराज फिल्म फेस्टिवल 2026 में अवधी, भोजपुरी, बुंदेली और ब्रज भाषा…

7 hours ago

1 नवंबर को दिल्ली में थमेगी रफ्तार! INDIA गठबंधन की रैली को लेकर रूट डायवर्जन लागू

1 नवंबर को रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की रैली के चलते दिल्ली पुलिस ने…

8 hours ago

संजय गुप्ता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक, सितारों ने भावुक होकर दी श्रद्धांजलि

फिल्ममेकर संजय गुप्ता के अचानक निधन से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है.…

8 hours ago

मामूली टक्कर के बाद ट्रैफिक कांस्टेबल से उलझी BMW सवार महिला

मुंबई के जुहू में बीएमडब्ल्यू कार सवार महिला ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी पर गाड़ी चढ़ाने की…

8 hours ago