Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

“जो लोग गांजा पीकर लेख लिखते हैं, मैं उन पर नहीं बोलता”, संजय राउत के बयान पर देवेंद्र फडणवीस का करारा पलटवार

शिवसेना (यूबीटी) के सांसद संजय राउत ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को हराने के लिए काम किया है.

Devendra Fadnavis

देवेंद्र फडणवीस.

लोकसभा चुनाव के रण में हर दिन राजनीतिक बयानबाजी का दौर जारी है. आए दिन तमाम राजनीतिक दलों के नेता एक दूसरे पर हमलावर नजर आ रहे हैं. इसी कड़ी में देवेंद्र फडणवीस ने संजय राउत पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत इस वक्त लंदन में हैं और वह गांजा पीकर लेख लिखते हैं.

“गांजा पीकर लेख लिखते हैं संजय राउत”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, खुद पर संजय राउत की टिप्पणी का जवाब देते हुए फडणवीस ने कहा कि मैंने बार-बार कहा है कि संजय राउत के संबंध में मुझसे प्रश्न पूछा ना जाए. जो लोग गांजा पीकर लेख लिखते हैं, मैं उन पर बोलता नहीं हूं, मेरे ख्याल से वह लंदन में हैं, वहां पर मानसिक उपचार करवाएं, दवाइयां लें.

संजय राउत ने क्या कहा था?

संजय राउत ने रविवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने लोकसभा चुनाव में नितिन गडकरी को हराने के लिए काम किया है. इस पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने ये बातें कही हैं.

देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर स्थित नितिन गडकरी के घर पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी. नितिन गडकरी के घर पहुंचने से पहले एयरपोर्ट पर उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सांसद संजय राउत पर ये टिप्पणी की है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital