कड़कड़डूमा कोर्ट
कड़कड़डूमा कोर्ट ने बेबी केयर न्यू बॉर्न चाइल्ड हॉस्पिटल में आग लगने से हुई नवजात बच्चों की मौत के मामले में गिरफ्तार अस्पताल के मालिक सहित ड्यूटी पर तैनात रहे डॉक्टर को तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया है.
दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत से आरोपियों की हिरासत मांगी थी. अस्पताल में आग लगने से सात नवजात बच्चों की मौत हो गई थी और पांच घायल हो गए थे.
मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विधि गुप्ता आनंद ने अस्पताल के मालिक डॉ. नवीन खिची और डॉक्टर आकाश को 30 मई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया. 30 मई को दोपहर दो बजे फिर से आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा. हादसे वाले दिन डॉक्टर आकाश देर रात अस्पताल में आग लगने के समय ड्यूटी पर थे. पुलिस ने रविवार को दोनों डाक्टरों को गिरफ्तार किया था.
बता दें कि पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में स्थित बेबी केयर न्यू बॉर्न चाइल्ड हॉस्पिटल में शनिवार रात भीषण आग लग गई थी. जांच में सामने आया है कि अस्पताल संचालन का लाइसेंस समाप्त हो चुका है और हॉस्पिटल के पास अग्निशमन विभाग का अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) भी नहीं है.
यह भी पढ़ें- स्वाति मालीवाल मामले में गिरफ्तार दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल के PA विभव कुमार की जमानत याचिका कोर्ट ने की खारिज
विवेक विहार पुलिस थाने में आईपीसी की धारा 336 (दूसरों के जीवन और व्यक्तिगत सुरक्षा को खतरे में डालने वाला कार्य) और 304ए (लापरवाही से मौत), 304 (गैर इरादतन हत्या) और 308 (गैर इरादतन हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है.
-भारत एक्सप्रेस
PM Modi: पीएम की ओर से संस्कृत श्लोक, "देव्या यया ततमिदं जगदात्मशक्त्या निश्शेषदेवगणशक्तिसमूहमूर्त्या. तामम्बिकामखिलदेवमहर्षिपूज्यां भक्त्या…
Workers Leaving Surat: गुजराती सेठों की बंधुआ मजदूरी से परेशान यूपी-बिहार के मजदूर घर लौट…
Delhi News: विपक्षी दलों के सुप्रीम कोर्ट मार्च को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए…
दिल्ली-NCR में देर रात तेज बारिश, गरज-चमक और हवाओं ने मौसम का मिजाज बदल दिया,…
देश के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बिगड़ने की आशंका है. मौसम विभाग के…
INDIA Bloc Protest: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर लोगों से…