चुनाव

Bihar: लालू यादव को नजरबंद करने का लगाया आरोप, बक्सर सांसद बोले- उपचुनाव से क्यों गायब हैं नीतीश कुमार

बिहार में चार सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव होना है. उससे पहले ही प्रदेश में सियासत तेज हो गई है. जदयू (JDU) ने आरजेडी पर लालू प्रसाद यादव (Lalu Yadav) को चुनाव से पहले नजरबंद करने का आरोप लगाया है.

लालू यादव स्वास्थ्य की समस्याओं से जूझ रहे

जदयू के आरोपों पर बक्सर से आरजेडी (RJD) के सांसद सुधाकर सिंह (MP Sudhakar Singh) ने पलटवार किया है. आरजेडी सांसद सुधाकर सिंह ने रविवार को कैमूर में मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू यादव अभी स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से जूझ रहे हैं. हाल ही में उनकी बाईपास सर्जरी हुई है. उनके बारे में ऐसी बात करने वाले खुद सत्ता लोभी हैं. अभी तक नीतीश कुमार खुद चुनाव में दिखे नहीं हैं. हमारे नेता बीमार हैं और उनका इलाज चल रहा है, यह बात बिहार ही नहीं पूरा देश जानता है.


ये भी पढ़ें :Kerala: केंद्रीय मंत्री और एक्टर सुरेश गोपी पर एंबुलेंस का इस्तेमाल करने पर दर्ज हुआ केस


उनके नेता अघोषित रूप से कैद में है

उन्होंने आगे कहा, “उनके नेता अघोषित रूप से चंद नौकरशाह और कैबिनेट मंत्रियों के कैद में हैं. बिहार की जनता इस बार उनका इलाज कर देगी.” रामगढ़ विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, “यहां की जनता हमें हमेशा वोट देती है और आगे भी देती रहेगी. कोई गलती से 50 या 70 साल में एक दो बार जीता होगा. रामगढ़ हमेशा समाजवादियों का गढ़ है और यहां न्याय, ईमानदारी और विकास के नाम पर वोट पड़ता है और हमारे राजद प्रत्याशी अजीत के मुकाबले में यहां कोई नहीं है. रामगढ़ के लोग हमेशा ईमानदारी और न्याय के लिए लड़ने वाले लोगों को ही वोट देते हैं.”

देश को सुप्रीम कोर्ट के दबाव में स्वतंत्र माना

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह पर भी निशाना साधते हुए सांसद सुधाकर सिंह ने कहा, “लोकतंत्र विरोधी, आरएसएस, गोलवलकर और सावरकर के वंशज देश की आजादी के खिलाफ थे. उन्होंने आज तक तो माफी नहीं मांगी. आरएसएस के लोगों ने तो देश को साल 2007 में सुप्रीम कोर्ट के दबाव में स्वतंत्र माना था. इसके बाद उन्होंने अपने मुख्यालय पर तिरंगा फहराया. देश की जनता ने जब इन्हें डोज दे दिया, तो इनको लोकतंत्र याद आ रहा है. पहले तो यह बोलते थे कि हम संविधान बदलेंगे. संविधान बदलने के लिए 400 पार का नारा लगा रहे थे.”

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

2 hours ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

5 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

5 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

6 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

6 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

6 hours ago