केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह.
Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार का आज (3 फरवरी) आखिरी दिन है. ऐसे में आम आदमी पार्टी से लेकर कांग्रेस और बीजेपी के नेता ताबड़तोड़ रैलियां करने में जुटे हुए हैं. इसी कड़ी में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने जंगपुरा विधानसभा में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली वाले आप-दा सरकार को झाड़ू लगाकर बाहर फेंकने वाले हैं.
अमित शाह ने कहा, 10 वर्षों तक, अनेक वादे कर केजरीवाल और उनके चट्टे-बट्टों ने दिल्ली को क्या दिया?
भ्रष्टाचार दिया
कूड़ा कचरा दिया
जहरीला पानी दिया
तुष्टिकरण दिया
इन्होंने दिल्ली को धोखा दिया है. देशभर में एक ही शिक्षा मंत्री है, जो शराब घोटाला मामले में जेल गया है. शिक्षा मंत्री का काम होता है, बच्चों को शिक्षा देना, स्कूल बनाना, शिक्षकों का कल्याण करना, नए कॉलेज बनाना. ये सब तो कुछ उन्होंने (मनीष सिसोदिया) किया नहीं, बल्कि दिल्ली में गली-गली में शराब की दुकानें खोली हैं.
यह भी पढ़ें- विधानसभा चुनाव में ‘आप’दा मुक्त हो जाएगी देश की राजधानी दिल्ली : डॉ. दिनेश शर्मा
भाजपा एक अकेली ऐसी पार्टी है, जो कहती है वो करती है. मोदी की गारंटी मतलब पत्थर पर खींची लकीर। 2014 में भाजपा ने वादा किया था कि हम इस देश से आतंकवाद को समाप्त कर देंगे। 10 साल के अंदर इस देश से आतंकवाद को समाप्त करने का काम प्रधानमंत्री मोदी जी ने किया है. 31 मार्च, 2026 तक हम इस देश से नक्सलवाद को भी समाप्त कर देंगे.
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भाजपा ने वादा किया था कि हम जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाएंगे। केजरीवाल जी, राहुल बाबा, अखिलेश, ममता जी, इन सभी ने विरोध किया और कहा कि अनुच्छेद 370 हटाओगे तो कश्मीर में खून की नदियां बह जाएंगी. मोदी जी ने 5 अगस्त, 2019 को जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हमेशा के लिए समाप्त कर दिया। खून की नदियां छोड़ो किसी की पत्थर चलाने की भी हिम्मत नहीं हुई.
उन्होंने कहा, इन लोगों ने (आम आदमी पार्टी) वादा किया था कि हम यमुना जी के पानी को साफ करेंगे. केजरीवाल जी, आपने तो यमुना जी को स्वच्छ नहीं किया, लेकिन आज मैं कह रहा हूं कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बना दीजिए, तीन साल में हम यमुना रिवर फ्रंट बनाने का काम करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन की हालत बेहद गंभीर बनी हुई…
नई दिल्ली में 8 अक्टूबर को होने वाली 57वीं GST परिषद की बैठक में छोटे…
मेरठ की फूलबाग कॉलोनी के लोगों ने चेहरे पर बंदर का मुखौटा पहनकर कलेक्ट्रेट पर…
Russia Ukraine War: रूस ने कीव समेत यूक्रेन के कई शहरों पर बड़े पैमाने पर…
Makka Pact Impact on India Pakistan War: क्या भारत-पाक तनाव में सऊदी अरब और तुर्किये…
Why Makkah Pact Activated: सऊदी अरब पर हूती हमलों के बाद पाकिस्तान, तुर्किये और सऊदी…