पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी लगातार बढ़ती जा रही है. इसी क्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कुल्टी विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित किया. अपने भाषण में उन्होंने जहां बीजेपी सरकार की उपलब्धियां और वादे गिनाए, वहीं ममता बनर्जी की सरकार पर जमकर निशाना साधा है.
अमित शाह ने कुल्टी की पुरानी औद्योगिक पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि कभी यह इलाका ब्लास्ट फर्नेस और इस्पात उद्योग के लिए जाना जाता था. यहां बनने वाला लोहा देशभर में ही नहीं बल्कि विदेशों तक भेजा जाता था. लेकिन उनके मुताबिक, मौजूदा सरकार के समय में यह औद्योगिक पहचान कमजोर पड़ी है. शाह ने भरोसा दिलाया कि अगर राज्य में बीजेपी की सरकार बनती है तो कुल्टी को फिर से “आयरन सिटी” के रूप में विकसित किया जाएगा और अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई होगी.
अपने भाषण में अमित शाह ने घुसपैठ के मुद्दे को भी उठाया. उन्होंने कहा कि यह चुनाव बंगाल को घुसपैठ से मुक्त करने का अवसर है. उन्होंने दावा किया कि बीजेपी सरकार बनने पर ऐसे लोगों की पहचान कर उन्हें बाहर किया जाएगा. इसके साथ ही उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
अमित शाह ने जनता के लिए कई बड़े वादों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार बनने पर महिलाओं को हर महीने 3000 रुपये की सहायता, गर्भवती महिलाओं को 21 हजार रुपये की मदद और महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. इसके अलावा मुफ्त बस यात्रा और किसानों के लिए एमएसपी बढ़ाने जैसे कदमों की भी बात कही गई.
किसानों के लिए धान की कीमत 3100 रुपये प्रति क्विंटल करने और किसान सम्मान निधि बढ़ाने का भी वादा किया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि राज्य के युवाओं को पारदर्शी तरीके से रोजगार देने की व्यवस्था की जाएगी.
शाह ने दार्जिलिंग और उत्तरी बंगाल के विकास की बात करते हुए कहा कि इस क्षेत्र में नए औद्योगिक शहर बसाए जाएंगे और चाय बागान श्रमिकों के लिए भी कई योजनाएं लाई जाएंगी. उन्होंने यह भी कहा कि चाय बागान मजदूरों को जमीन का मालिकाना हक और बेहतर सुविधाएं दी जाएंगी.
ये भी पढ़ें: कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी ‘काउंटर अटैक’: महिला आरक्षण मुद्दे पर 29 शहरों में आज प्रेस कॉन्फ्रेंस
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 16 सितंबर 2026 को उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को…
'बिग बॉस 10' की कंटेस्टेंट करीब 10 साल बाद रियलिटी टीवी पर वापसी कर सकती…
पीएम मोदी के पुराने स्कूलमेट असगर अली वोरा ने 8 सितंबर को भायंदर की 2,810…
Ganesh Puja Thailand: थाईलैंड के बैंकॉक में गणेश जी की मूर्ति के सामने बोबा टी…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाभारत के शांतिपर्व का श्लोक साझा कर एकाग्रता, अनुशासन, वीरता और…
सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने दावा किया कि मक्का की ओर बढ़ रहे…