चुनाव

“साड़ी, कंबल, सोने की चेन…”, आचार संहिता के उल्लंघन पर दर्ज FIR को लेकर भड़के Arvind Kejriwal, बीजेपी पर लगाए ये गंभीर आरोप

Delhi Assembly Election: दिल्ली में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है. इस बीच दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कालकाजी में मुख्यमंत्री आतिशी से संबंधित सरकारी वाहन में चुनाव संबंधी सामग्री ले जाने के आरोप में पीडब्ल्यूडी के एक एक्जीक्यूटिव इंजीनियर के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर निशाना साधा.

केजरीवाल ने साधा निशाना


अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “इनके नेता खुलेआम पैसा बांटते हैं, साड़ी, कंबल, सोने की चेन आदि बांटते हैं, फर्जी वोट बनवाते हैं, फिर भी एक एफआईआर तक दर्ज नहीं होती. लेकिन मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ तुरंत एफआईआर हो जाती है.”

“सड़े गले सिस्टम को बदलना है”

पूर्व सीएम ने आगे कहा, “आम आदमी पार्टी पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ रही है. इस सड़े गले सिस्टम को जनता के साथ मिलकर बदलना है, मिलकर साफ करना है. भाजपा और कांग्रेस दोनों उसी सड़े गले सिस्टम का हिस्सा हैं.”

बीजेपी-कांग्रेस की  सांठगांठ है- केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने इससे पहले भाजपा नेता अमित मालवीय की ओर से एक्स पर की गई एक पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी थी. केजरीवाल ने कहा था कि मैंने राहुल गांधी पर एक ही लाइन बोली और जवाब भाजपा वालों से आ रहा है. भाजपा को देखिए कितनी तकलीफ हो रही है. शायद दिल्ली का ये चुनाव कांग्रेस और भाजपा के बीच सालों से पर्दे के पीछे चल रही जुगलबंदी पर से पर्दा हटा देगा.

यह भी पढ़ें- Delhi Election: सीएम आतिशी को चुनाव प्रचार के लिए सरकारी वाहन मुहैया कराने पर PWD के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर पर FIR दर्ज, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

5 फरवरी को होगा मतदान

बता दें कि दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में पांच फरवरी को मतदान होगा और नतीजे आठ फरवरी को घोषित होंगे. चुनाव आयोग के मुताबिक, दिल्ली में 83,49,645 पुरुष, 71,73,952 महिला और 1,261 थर्ड जेंडर को मिलाकर कुल 1.55 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर नई सरकार चुनेंगे.

-भारत एक्सप्रेस

आईएएनएस

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago