चुनाव

‘भूरा बाल…’ बयान से मचा बवाल! तेजस्वी यादव की नाराज़गी का शिकार हुए अशोक महतो! घंटो दरवाजे पर करते रहे इंतजार, नहीं मिले तेजस्वी

Tejashwi Refuses Meet Ashok Mahto: खुद को कुर्मी समुदाय का रक्षक बताने वाले नरसंहार के आरोपी अशोक महतो के राजनीतिक करियर का क्या अब पटाक्षेप होने वाला है. ये दावा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि जिस तेजस्वी यादव ने उन्हें लोकसभा चुनावों के दौरान टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा था, अब उसी ने अपने आवास का दरवाजा महतो के लिए बंद कर दिया है.

गुरुवार की रात आरजेडी के बाहुबली नेता अशोक महतो पटना स्थित तेजस्वी यादव के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे थे. लेकिन उन्हें घर में एंट्री नहीं दी गई. अशोक महतो काफी देर तक गेट पर उनका इंतजार करते रहे, लेकिन तेजस्वी यादव के गार्ड ने उन्हें अंदर जाने से रोके रखा. अंत में अशोक महतो खुद वापस लौट गए. उनकी तेजस्वी यादव से मुलाकात नहीं हो पाई.

आखिर तेजस्वी क्यों नहीं करना चाहते महतो से मुलाकात?

राजनीतिक गलियारों में तैर रही खबरों के मुताबिक आरजेडी के बाहुबली नेता अशोक महतो बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पत्नी अनिता कुमारी को लड़ाना चाहते हैं. वो अपनी पत्नी को वारसलीगंज विधानसभा सीट से आरजेडी के टिकट पर प्रत्याशी बनाना चाह रहे हैं. जिस सिलसिले में अशोक महतो तेजस्वी यादव से मिलने उनके दरवाजे पर पहुंचे थे.

नाटकीय ढंग से हुई थी अशोक-अनिता की शादी

साल 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान अशोक महतो जेल से बाहर आए. इसी दौरान उन्होंने बेहद नाटकीय ढंग से अनिता कुमारी से शादी रचाई. जिसके बाद आरजेडी ने उन्हें मुंगेर लोकसभा सीट से उन्हें टिकट दिया और ललन सिंह के खिलाफ उतारा.

ये भी पढ़ें- ‘मैं विधानसभा चुनाव नहीं, बल्कि’…पवन सिंह का बड़ा ऐलान, कही ये बात

‘भूरा बाल साफ करो’ का नारा पड़ा भारी

अशोक महतो ने पिछले दिनों एक यूट्यूब न्यूज चैनल से बात करते हुए ‘भूरा बाल साफ करो’ नारा कहा था. यहां भू मतलब-भूमिहार, रा मतलब राजपूत, बा- ब्राह्मण और ल का अर्थ लाला यानी कायस्थ से है. जबकि तेजस्वी यादव अपने चुनावों में खुद को A to Z पार्टी यानी BAAP फॉर्मूले पर काम कर रहे हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि अशोक महतो के एक बयान से तेजस्वी काफी नाराज चल रहे हैं. इसलिए उनसे मिलने से मना कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

मुस्कान-साहिल के बाद अब रविता-अमरदीप को फांसी, मेरठ सांप कांड में आया फैसला

Meerut Snake Murder Case: मेरठ के बहुचर्चित सांप कांड में अदालत ने कड़ा फैसला सुनाते…

1 minute ago

नाना पाटेकर पर लगे आरोपों को लेकर बेटे मल्हार का छलका दर्द, तनुश्री दत्ता पर कही बड़ी बात; माता-पिता के रिश्ते पर भी किया खुलासा

Nana Patekar Controversy: नाना पाटेकर से जुड़े पुराने विवाद पर बेटे मल्हार पाटेकर ने प्रतिक्रिया…

6 minutes ago

यूपी में युवाओं के लिए बड़ा मौका; योगी सरकार की ‘स्टार्टअप नीति-2026’ लॉन्च, अब एआई और डीप-टेक आइडिया को मिलेगी रफ्तार

योगी सरकार ने प्रदेश को स्टार्टअप का हब बनाने के लिए स्टार्टअप नीति-2026 लागू की…

14 minutes ago

लव जिहाद के चक्कर में मारा गया शिवा शर्मा? गैंगस्टर की गोद में रील बनाने वाली श्रद्धा दुबे का टूट गया मायाजाल

Shraddha Dubey: लखनऊ के चर्चित कारोबारी शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में मुख्य…

45 minutes ago

सिर्फ इतने रनों की दूरी और टूट जाएगा दुनिया भर का रिकॉर्ड! मंधाना के इस धमाके पर टिकी सबकी निगाहें

Indian Cricket Team: भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना टी20 इंटरनेशनल में 5,000 रन पूरे करने से…

1 hour ago