Bihar Election: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक पवन सिंह (Pawan Singh) ने शनिवार को साफ कर दिया कि वे बिहार विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे. लंबे समय से उनके चुनाव लड़ने की अटकलें लगाई जा रही थीं लेकिन अब उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया है.
पवन सिंह का एक्स पोस्ट
पवन सिंह (Pawan Singh) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा,
“मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूं कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और ना हीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है. मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूं और रहूंगा.”
मैं पवन सिंह अपने भोजपुरीया समाज से बताना चाहता हूँ कि मैं बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए पार्टी ज्वाइन नहीं किया था और नाहीं मुझे विधानसभा चुनाव लड़ना है |
मैं पार्टी का सच्चा सिपाही हूँ और रहूँगा। pic.twitter.com/reVNwocoav— Pawan Singh (@PawanSingh909) October 11, 2025
PK से ज्योति सिंह की मुलाकात
पवन सिंह का यह बयान ऐसे समय आया है जब उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने शुक्रवार को जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर से मुलाकात की थी. इस मुलाकात के बाद राजनीतिक गलियारों में चर्चा तेज हो गई थी कि शायद ज्योति सिंह भी राजनीति में कदम रखने वाली हैं. हालांकि, ज्योति सिंह ने साफ किया कि उनकी मुलाकात का मकसद चुनाव नहीं बल्कि महिलाओं के अधिकारों के लिए आवाज उठाना है. उन्होंने कहा,
“मैं किसी चुनाव में भाग लेने या टिकट के लिए नहीं आई हूं. मैं उन सभी महिलाओं की आवाज बनना चाहती हूं जो अन्याय का सामना कर रही हैं.”
प्रशांत किशोर ने क्या कहा?
प्रशांत किशोर ने भी स्पष्ट किया कि जनसुराज पार्टी किसी के लिए अपने नियम नहीं बदलती है. उन्होंने बताया कि आरा सीट से पहले ही डॉक्टर विजय गुप्ता को उम्मीदवार घोषित किया जा चुका है और इसमें कोई बदलाव नहीं होगा. पवन सिंह फिलहाल राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने के बजाय पार्टी के लिए काम करते रहेंगे.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

