चुनाव

असम चुनाव में ‘पाकिस्तान’ की एंट्री, CM हिमंता ने खोली कांग्रेस की पोल; बताया 3 पासपोर्ट का सच

Assam Election 2026: असम विधानसभा चुनाव 2026 के अंतिम चरण के मतदान से ठीक पहले सूबे की सियासत में ‘पासपोर्ट विवाद’ और ‘पाकिस्तान’ की एंट्री ने जबरदस्त भूचाल ला दिया है. कांग्रेस द्वारा मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भूयान सरमा पर तीन देशों के पासपोर्ट रखने के आरोपों के बाद, मुख्यमंत्री ने आज (6 अप्रैल) दिसपुर के वाजपेयी भवन में प्रेस वार्ता कर करारा पलटवार किया है.

मुख्यमंत्री ने इन दस्तावेजों को पूरी तरह “AI जनरेटेड और फोटोशॉप्ड” बताते हुए इसके पीछे एक बड़ी अंतरराष्ट्रीय साजिश और “पाकिस्तानी कनेक्शन” का दावा किया है.

क्या है तीन पासपोर्ट का विवाद? (2026 assam election)

कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा और असम कांग्रेस अध्यक्ष गौरव गोगोई ने दिल्ली और गुवाहाटी में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मुख्यमंत्री की पत्नी पर सनसनीखेज आरोप लगाए. कांग्रेस का दावा है कि रिनिकी भूयान सरमा के पास भारत के अलावा UAE (संयुक्त अरब अमीरात), मिस्र (Egypt) और एंटीगुआ और बारबुडा के पासपोर्ट हैं. मुख्यमंत्री की पत्नी की दुबई में करोड़ों की बेनामी संपत्ति है और अमेरिका (व्योमिंग) में उनकी एक कंपनी में भारी निवेश है. कांग्रेस ने चुनाव आयोग से मुख्यमंत्री को अयोग्य घोषित करने और मामले की ED जांच कराने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: शादीशुदा हैं नकली शंकराचार्य? गर्लफ्रेंड से बेटा; आशुतोष ब्रह्मचारी ने बताया पत्नी का नाम

सीएम हिमंता कहा- पाकिस्तान से जुड़ा है खेल (assam election 2026 breaking)

मुख्यमंत्री हिमंता विस्वा सरमा ने दिसपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक विस्तृत प्रेजेंटेशन “How the Truth Was Uncovered” पेश की. सीएम ने दावा किया कि जिस UAE पासपोर्ट की फोटो कांग्रेस दिखा रही है, उसे ‘Tipu Sultan’ नाम के एक पाकिस्तानी व्यक्ति ने फेसबुक ग्रुप “Pakistanis in Ajman” पर अपलोड किया था. कांग्रेस ने उसे AI के जरिए एडिट कर उनकी पत्नी का नाम जोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: महायुद्ध @38वां दिन: ट्रंप का 24 घंटे का नया अल्टीमेटम, मंगलवार रात 8 बजे क्या होगा?

सीएम ने बताया कि इन फर्जी पासपोर्ट्स में ‘Egyptian’ की स्पेलिंग गलत है, QR कोड स्कैन करने पर कुछ नहीं आता और एक्सपायरी डेट्स में भी भारी विसंगतियां हैं. उन्होंने बताया कि भारत सरकार ने UAE और एंटीगुआ के अधिकारियों से संपर्क किया है, जिन्होंने इन दस्तावेजों को पूरी तरह फर्जी बताया है.

मुख्यमंत्री और पत्नी ने दर्ज कराई FIR (assam election update)

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी पत्नी ने पवन खेड़ा और अन्य कांग्रेस नेताओं के खिलाफ गुवाहाटी में FIR दर्ज करा दी है. उन्होंने चेतावनी दी कि फर्जी दस्तावेजों के आधार पर चुनाव प्रभावित करना एक गंभीर अपराध है, जिसमें उम्रकैद तक का प्रावधान है. सीएम ने कहा, “अगर हमारी सरकार फिर से आती है, तो मैं असम की सुरक्षा को लेकर इसकी उच्च स्तरीय जांच कराऊंगा.”

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago