चुनाव

असम में मतगणना के लिए तीन-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

Assam Election Counting: असम विधानसभा चुनाव की मतगणना सोमवार को होनी है. इससे पहले राज्य में सुरक्षा और प्रशासन की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. शांतिपूर्ण और पारदर्शी मतगणना सुनिश्चित करने के लिए सभी जिलों में स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्रों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है.

अधिकारियों ने रविवार को बताया कि मतगणना के लिए कई केंद्रों पर तीन-स्तरीय कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है. लखीमपुर जिले में भी सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं, जहां पांच विधानसभा क्षेत्रों की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें लखीमपुर गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में कड़ी निगरानी में रखी गई हैं.

लखीमपुर के डिप्टी कमिश्नर आदित्य विक्रम यादव ने कहा कि मतगणना की सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सुबह 8 बजे डाक मतपत्रों (पोस्टल बैलेट) की गिनती शुरू होगी. इसके बाद सुबह 8:30 बजे से ईवीएम के वोटों की गिनती शुरू की जाएगी.

हर निर्धारित केंद्र पर 14 मतगणना टेबल

जिले में मतगणना प्रक्रिया को आसान और समय पर पूरा करने के लिए हर निर्धारित केंद्र पर 14 मतगणना टेबल भी लगाई गई हैं. ऊपरी असम के शिवसागर जिले में प्रशासन ने डेमो, शिवसागर और नाजिरा विधानसभा क्षेत्रों की मतगणना के लिए 391 कर्मचारियों को तैनात किया है.

डाक मतपत्रों की गिनती के लिए अलग हॉल और विशेष इंतजाम किए गए हैं, ताकि चुनाव आयोग के नियमों का पूरी तरह पालन हो सके. अन्य जिलों में भी जिला प्रशासन ने मतगणना केंद्रों और स्ट्रॉन्ग रूम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है. वहीं, वरिष्ठ अधिकारियों ने दिनभर तैयारियों की समीक्षा की.

मतगणना केंद्रों के आसपास आवाजाही पर पाबंदी

कुछ संवेदनशील इलाकों में शांति व्यवस्था बनाए रखने और मतगणना केंद्रों के आसपास आवाजाही नियंत्रित करने के लिए पाबंदियां भी लगाई गई हैं.

9 अप्रैल को हुए विधानसभा चुनाव को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) और विपक्ष के कांग्रेस नेतृत्व वाले गठबंधन, दोनों के लिए राजनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है.

126 सदस्यीय असम विधानसभा में एनडीए लगातार तीसरी बार सरकार बनाने की कोशिश में है, जबकि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने व्यापक विपक्षी गठबंधन बनाकर कड़ी चुनौती देने का दावा किया है.

हाई अलर्ट पर सुरक्षा एजेंसियां

मतगणना से एक दिन पहले राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गईं. उम्मीदवार, पार्टी नेता और समर्थक सभी विधानसभा क्षेत्रों में हालात पर करीबी नजर बनाए हुए हैं.

सुरक्षा एजेंसियों को नतीजों की घोषणा के बाद भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके. मतदान के बाद जारी कई एग्जिट पोल में एनडीए को बढ़त दिखाई गई है. इनमें से कई सर्वे में भाजपा नेतृत्व वाले गठबंधन को आरामदायक बहुमत मिलने का अनुमान जताया गया है.

ये भी पढ़ें- विवेक विहार अग्निकांड पर गृह मंत्री अमित शाह और पीयूष गोयल ने जताया दुख

हालांकि, विपक्षी दलों ने इन अनुमानों को खारिज करते हुए दावा किया है कि अंतिम नतीजे उनके पक्ष में आएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

भोपाल में अमित शाह ने किया गोपालक सम्मेलन को संबोधित, बोले- सहकारिता से बढ़ेगी पशुपालकों की कमाई

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के दशहरा मैदान में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित…

7 minutes ago

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर धू-धू कर जली स्लीपर बस

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार शाम एक डबल डेकर स्लीपर बस में अचानक भीषण आग…

10 minutes ago

इंस्टा पर प्यार फिर शादी और 60 लाख की ठगी; पैसे मांगे तो बोला- अब धर्म बदलो, बुर्का पहनो!

UP News: कानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां थाईलैंड की एक युवती…

33 minutes ago

क्या था ‘द हिंदू’ का 22 साल पूराना केस, जिसे सुप्रीम कोर्ट ने किया बंद?

सुप्रीम कोर्ट की 7 जजों की पीठ ने 22 साल पुराने 'द हिंदू' विवाद को…

36 minutes ago

सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की तलाश में सर्च ऑपरेशन तेज, सुरक्षा बलों ने चलाया तलाशी अभियान

जम्मू-कश्मीर के सुंदरबनी में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी के बाद सुरक्षा बलों ने बड़ा तलाशी…

52 minutes ago

होर्मुज स्ट्रेट में जहाज पर अटैक, 17 भारतीय थे सवार, 11 घायल, MEA ने की कड़ी निंदा

भारत के विदेश मंत्रालय ने होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे एक कमर्शियल जहाज पर हमले…

1 hour ago