चुनाव

Assembly Election Results: 5 राज्‍यों में किस दल ने किसे हराया, किसकी-कहां बनेगी सरकार, 1 नजर में देखें चुनाव परिणाम

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम लगभग स्पष्ट हो चुके हैं. चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश के सियासी नक्शे पर बड़े बदलाव देखने को मिले हैं. पश्चिम बंगाल में जहां भारतीय जनता पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है, वहीं, दक्षिण में अभिनेता विजय की पार्टी ‘टीवीके’ ने तमिलनाडु की राजनीति की दिशा बदल दी है. यहाँ पांचों राज्यों के चुनाव परिणामों का विस्तृत ब्यौरा दिया गया है-

पश्चिम बंगाल: ममता का किला ढहा, खिला कमल

पश्चिम बंगाल में 2026 का चुनाव इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने यहाँ 200 का आंकड़ा पार कर प्रचंड बहुमत हासिल किया है. सबसे बड़ा उलटफेर भवानीपुर सीट पर हुआ, जहाँ भाजपा के शुभेंदु अधिकारी ने ममता बनर्जी को 15,000 से अधिक वोटों के अंतर से हराकर सबको चौंका दिया है. 2021 में नंदीग्राम के बाद अब भवानीपुर में भी ममता बनर्जी को अपनी पारंपरिक सीट गंवानी पड़ी है.

तमिलनाडु: थलपति विजय का ‘सुनामी’ आगाज

दक्षिण भारत के तमिलनाडु में इस बार न द्रमुक (DMK) का जादू चला और न ही अन्नाद्रमुक (AIADMK) का. अभिनेता विजय की नई पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) ने धमाकेदार शुरुआत करते हुए 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है. एम.के. स्टालिन के नेतृत्व वाली द्रमुक को यहाँ भारी नुकसान हुआ है और वह तीसरे स्थान पर खिसक गई है.

असम: BJP के हिमंत बिस्वा सरमा की हैट्रिक

असम में भाजपा नीत एनडीए (NDA) ने अपनी सत्ता बरकरार रखते हुए जीत की हैट्रिक लगाई है. मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने जालुकबारी सीट से रिकॉर्ड छठी बार जीत दर्ज की है. विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर असम की जनता ने एक बार फिर ‘डबल इंजन’ की सरकार पर भरोसा जताया है.

केरल-पुदुचेरी का विधानसभा चुनाव परिणाम

केरल में इस बार बड़ा उलटफेर देखने को मिला है, जहाँ कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूडीएफ (UDF) ने वामपंथी एलडीएफ (LDF) को पछाड़कर सत्ता में वापसी की है. वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुदुचेरी में एनडीए (AINRC + BJP) गठबंधन बहुमत के आंकड़े 16 को पार कर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है.

पार्टीवार सीटों के आंकड़े (अपडेट: 10:30 PM तक)

राज्य कुल सीटें भाजपा/NDA विपक्षी दल (प्रमुख) अन्य

  • पश्चिम बंगाल 294 208 (BJP) 79 (TMC) 7
  • तमिलनाडु 234 46 (AIADMK+) 103 (TVK) / 38 (DMK) 47
  • असम 126 101 (NDA) 19 (INC) 6
  • केरल 140 3 (NDA) 99 (UDF) 38 (LDF)
  • पुदुचेरी 30 16+ (NDA) 5 (DMK/INC) 9

PM मोदी ने ऐसे व्‍यक्‍त की जीत की खुशी

इन चुनाव परिणामों के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर खुशी जाहिर करते हुए लिखा, “पश्चिम बंगाल में कमल खिल गया है. 2026 का यह चुनाव हमेशा याद रखा जाएगा”. उन्होंने इसे सुशासन और जनता की शक्ति की जीत बताया. भाजपा कार्यकर्ताओं में बंगाल फतह को लेकर जबरदस्त उत्साह है और दिल्ली मुख्यालय में जश्न की तैयारियां शुरू हो गई हैं.

यह भी पढ़िए: बंगाल में अब भाजपा सरकार: पार्टी के लिए कैसे ‘भगीरथ’ साबित हुए मोदी, जानिए वो रणनीति जिसने बदल दी सत्‍ता

Bharat Express Desk

Recent Posts

फिल्म ‘काला हिरण’ से जुड़े विवाद मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान को भेजा नोटिस

फिल्म 'काला हिरण: द बैटल फॉर लेगेसी' विवाद में दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खान…

12 minutes ago

अडाणी ग्रुप ने नवी मुंबई एयरपोर्ट पर लॉन्च किया Swirl ट्रांजिट होटल, अब एयरपोर्ट के अंदर ही आराम और काम की सुविधा

देश की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरपोर्ट ऑपरेटर कंपनी अडाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड ने नवी मुंबई…

15 minutes ago

ज्ञानेश कुमार के लिए गले की फांस बना फॉर्म-6, जानें क्या हैं वो 3 बदलाव जिन पर मचा है बवाल?

फॉर्म-6 में बदलाव पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी के बाद CEC ज्ञानेश कुमार घिर गए…

1 hour ago

‘राहुल गांधी को बनाएंगे PM’… JDU नेता अनंत सिंह का बयान हुआ वायरल, जानिए क्या है सच

मोकामा विधायक पर अनंत सिंह का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, इससे…

2 hours ago

क्या आपके बाल भी हो जाते हैं चिपचिपे? कंडीशनर लगाते वक्त भूलकर भी न करें ये मिस्टेक

Hair Conditioner Mistakes: काले और घने बालों के लिए सिर्फ शैंपू ही नहीं, कंडीशनर लगाने…

2 hours ago