चुनाव

बंगाल में वोटिंग के बीच ‘खूनी संग्राम’! दक्षिण 24 परगना से लेकर नादिया तक TMC के गुर्गे क्यों बौखलाए?

Bengal Elections 2026 Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव में लोकतंत्र के उत्सव पर हिंसा और धांधली के गंभीर आरोपों (Bengal Elections: TMC BJP Clash) के बादल छाए हुए हैं. आज 142 सीटों पर हो रहे मतदान के दौरान उत्तर 24 परगना, नादिया और दक्षिण 24 परगना से ऐसी खबरें आ रही हैं, जो चुनाव आयोग के सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के ‘गुर्गे’ अब पोलिंग बूथों के बाहर ‘समानांतर प्रशासन’ चलाने की कोशिश कर रहे हैं.

बैरकपुर: अर्जुन सिंह का सनसनीखेज आरोप(Bengal Elections Today)

बैरकपुर से बीजेपी के कद्दावर नेता अर्जुन सिंह ने उत्तर 24 परगना में ‘नकली EVM’ का मुद्दा उठाकर हड़कंप मचा दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक पोलिंग बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर कैंप लगाकर मतदाताओं को नकली EVM के जरिए गुमराह किया जा रहा है.

साथ ही अर्जुन सिंह ने मामले पर कहा कि वहां लोगों को बताया जा रहा है कि कौन सा बटन दबाना है, जो कि चुनाव आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है. पुलिस से शिकायत करने का कोई फायदा नहीं है, वे टीएमसी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं.

दक्षिण 24 परगना: बीजेपी प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला

बसंती विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब उनके काफिले पर टीएमसी के कथित गुंडों ने हमला (Bengal Election Violence Phase 2) कर दिया. विकास सरदार ने आरोप लगाया कि उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई, जिसमें उनकी गाड़ी के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुँचा है. बीजेपी का दावा है कि उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की गई.

 

नादिया और एंटली: हिंसा और ‘कब्जे’ की खबरें

नादिया: शांतिपुर के बूथ नंबर 221 पर बने बीजेपी कैंप पर अंधेरे का फायदा उठाकर हमला किया गया. इससे पहले नादिया में ही एक एजेंट का सिर फोड़े जाने की खबर ने इलाके में दहशत फैला दी थी.

एंटली: बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने बूथ के भीतर टीएमसी कार्यकर्ताओं के जमावड़े का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के भीतर टीएमसी ने 10-10 लोग बिठा रखे हैं ताकि वे मतदाताओं पर नजर रख सकें और अपनी मर्जी से बटन दबवा सकें.

यह भी पढ़ें: बंगाल में वोटिंग खुलते ही खूनी खेल शुरू!… नादिया में एजेंट का सिर फोड़ा, तो एंटली में कथित तौर पर EVM के पास टीएमसी के 10 गुर्गे?

‘फाल्टा में ‘टेप कांड’ पर जांच'(Bengal Election Violence)

दक्षिण 24 परगना के फाल्टा में बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा ने आरोप लगाया कि ईवीएम पर बीजेपी के चुनाव चिन्ह के पास टेप लगा दिया गया है ताकि बटन न दिखे. इस मामले में चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है और उन बूथों पर दोबारा मतदान (Repolling) कराने के संकेत दिए हैं जहाँ शिकायतें सही पाई गई हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

क्या गुल खिला रहे हैं बृजभूषण?…’ सपा अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मुंह से सब निकला

Shyamalal Pal On Brijbhushan Sharan Singh: उत्तर प्रदेश में इन दिनों विधान परिषद चुनाव के…

29 minutes ago

शराब के लिए मांगे पैसे, मना करने पर औरैया के कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत के घाट

औरैया में शराब के लिए पैसे न देने पर 70 वर्षीय मां की पीट-पीटकर हत्या…

34 minutes ago

ईरानी मिसाइल देख कांप उठे ट्रंप! उड़ते अमेरिकी फाइटर जेट्स पर दागी सैयद-3 जैसी खतरनाक मिसाइल?

Iran US War: ईरान ने ये मिसाइल हमला केश्म द्वीप (Qeshm Island) से किया. जिसे…

36 minutes ago

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

1 hour ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

2 hours ago