Bengal Elections 2026 Update: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के अंतिम पड़ाव में लोकतंत्र के उत्सव पर हिंसा और धांधली के गंभीर आरोपों (Bengal Elections: TMC BJP Clash) के बादल छाए हुए हैं. आज 142 सीटों पर हो रहे मतदान के दौरान उत्तर 24 परगना, नादिया और दक्षिण 24 परगना से ऐसी खबरें आ रही हैं, जो चुनाव आयोग के सुरक्षा दावों पर सवाल खड़े कर रही हैं. बीजेपी ने आरोप लगाया है कि टीएमसी के ‘गुर्गे’ अब पोलिंग बूथों के बाहर ‘समानांतर प्रशासन’ चलाने की कोशिश कर रहे हैं.
बैरकपुर: अर्जुन सिंह का सनसनीखेज आरोप(Bengal Elections Today)
बैरकपुर से बीजेपी के कद्दावर नेता अर्जुन सिंह ने उत्तर 24 परगना में ‘नकली EVM’ का मुद्दा उठाकर हड़कंप मचा दिया है. उन्होंने आरोप लगाया कि एक पोलिंग बूथ से महज 100 मीटर की दूरी पर कैंप लगाकर मतदाताओं को नकली EVM के जरिए गुमराह किया जा रहा है.
साथ ही अर्जुन सिंह ने मामले पर कहा कि वहां लोगों को बताया जा रहा है कि कौन सा बटन दबाना है, जो कि चुनाव आचार संहिता का सीधा उल्लंघन है. पुलिस से शिकायत करने का कोई फायदा नहीं है, वे टीएमसी के एजेंट की तरह काम कर रहे हैं.
दक्षिण 24 परगना: बीजेपी प्रत्याशी की गाड़ी पर हमला
बसंती विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार उस वक्त बाल-बाल बच गए, जब उनके काफिले पर टीएमसी के कथित गुंडों ने हमला (Bengal Election Violence Phase 2) कर दिया. विकास सरदार ने आरोप लगाया कि उन पर जानलेवा हमला करने की कोशिश की गई, जिसमें उनकी गाड़ी के अगले हिस्से को काफी नुकसान पहुँचा है. बीजेपी का दावा है कि उनके सुरक्षाकर्मियों से हथियार छीनने की भी कोशिश की गई.
#WATCH | West Bengal: Claiming an attack on his car by TMC workers, BJP candidate from the Basanti assembly constituency, Bikash Sardar, says, “Gundagiri by TMC is happening everywhere in the constituency. 200-250 TMC goons attacked my car with rods and bamboo sticks. They also… pic.twitter.com/nvJ9oxCAxx
— ANI (@ANI) April 29, 2026
नादिया और एंटली: हिंसा और ‘कब्जे’ की खबरें
नादिया: शांतिपुर के बूथ नंबर 221 पर बने बीजेपी कैंप पर अंधेरे का फायदा उठाकर हमला किया गया. इससे पहले नादिया में ही एक एजेंट का सिर फोड़े जाने की खबर ने इलाके में दहशत फैला दी थी.
एंटली: बीजेपी उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ने बूथ के भीतर टीएमसी कार्यकर्ताओं के जमावड़े का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि मतदान केंद्र के भीतर टीएमसी ने 10-10 लोग बिठा रखे हैं ताकि वे मतदाताओं पर नजर रख सकें और अपनी मर्जी से बटन दबवा सकें.
‘फाल्टा में ‘टेप कांड’ पर जांच'(Bengal Election Violence)
दक्षिण 24 परगना के फाल्टा में बीजेपी उम्मीदवार देबांशु पांडा ने आरोप लगाया कि ईवीएम पर बीजेपी के चुनाव चिन्ह के पास टेप लगा दिया गया है ताकि बटन न दिखे. इस मामले में चुनाव आयोग ने सख्ती दिखाई है और उन बूथों पर दोबारा मतदान (Repolling) कराने के संकेत दिए हैं जहाँ शिकायतें सही पाई गई हैं.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


