चुनाव

Bihar Election 2025: महागठबंधन अब ‘महा-लठबंधन’ बन गया है- दिलीप जायसवाल

Bihar Election 2025: बिहार में चुनावी माहौल के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज होती जा रही है. भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार जायसवाल ने बुधवार को महागठबंधन पर निशाना साधते हुए कहा कि महागठबंधन ने उम्मीदवारों के चयन और सीट बंटवारे को जिस तरह से संभाला है, उससे बिहार की जनता के सामने उसका असली चेहरा उजागर हो गया है. यह गठबंधन अब ‘महा-लठबंधन’ बन चुका है, जो लाठी-डंडों और अराजकता फैलाने वालों का समूह है.

जायसवाल ने कहा कि महागठबंधन की राजनीति अब विकास से भटककर अराजकता की राह पर चली गई है. उन्होंने आरोप लगाया कि सत्ता पाने के लिए यह दल एक-दूसरे के विरोधी विचारों को भी नजरअंदाज कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “बिहार के लोग अब समझ चुके हैं कि इस गठबंधन में जनता का नहीं, बल्कि कुर्सी का हित सबसे बड़ा है.”

विकास और सुशासन का संदेश

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने यह भी बताया कि शिवान और गोपालगंज जिलों में बुधवार को चार चुनावी सभाएं आयोजित की जा रही हैं, जिनमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे. उन्होंने कहा, “मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ मैं भी इन सभाओं में मौजूद रहूंगा. जनता का उत्साह देखकर साफ है कि बिहार फिर से विकास और सुशासन की राह पर आगे बढ़ना चाहता है.”

इसी बीच, गृह मंत्री अमित शाह के जन्मदिन के मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘एक्स’ पर गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने लिखा, “देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री, भारत की राजनीति के आधुनिक चाणक्य आदरणीय अमित शाह जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका अडिग नेतृत्व, संगठन कौशल और राष्ट्रहित के प्रति समर्पण करोड़ों कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है. आपके दूरदर्शी मार्गदर्शन ने देश को सुरक्षा, स्थिरता और आत्मविश्वास की नई दिशा दी है.”

उन्होंने आगे लिखा, “प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और असीम ऊर्जा प्रदान करें ताकि आप राष्ट्रसेवा और संगठन सशक्तिकरण का नेतृत्व इसी प्रकार करते रहें.”

ये भी पढ़ें- तेजस्वी यादव का दावा, बिहार में बदलाव की लहर, संविदाकर्मियों और जीविका दीदियों को मिलेगा न्याय

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Shreyansh Choubey

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

7 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

7 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

7 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

8 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

8 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

9 hours ago