चुनाव

समस्तीपुर से PM मोदी का चुनावी बिगुल! भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर किया नमन, बोले- ‘NDA को मिलेगी प्रचंड जीत’

PM Modi Tribute Karpoori Thakur: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को बिहार के समस्तीपुर से भाजपा की चुनावी यात्रा की शुरुआत की. इस दौरान उन्होंने कर्पूरी गांव में जाकर ‘भारत रत्न’ कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित की.

बिहार पहुंचने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्पूरी ठाकुर को नमन करते हुए उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर याद किया. पीएम मोदी ने लिखा, “भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर जी को सादर नमन. आज समस्तीपुर में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त होगा.

पीएम मोदी ने दिया था भारत रत्न

उल्लेखनीय है कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने ही कर्पूरी ठाकुर को मरणोपरांत ‘भारत रत्न’ दिया. कर्पूरी ठाकुर, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रमुख समाजवादी नेता थे. वे सामाजिक न्याय और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए स्मरणीय हैं. कर्पूरी ठाकुर की आरक्षण और सामाजिक कल्याण संबंधी नीतियों का बिहार पर स्थायी प्रभाव रहा है.

दो विशाल जनसभाओं को करेंगे संबोधित

इसी बीच, पीएम मोदी ने बताया था कि वे शुक्रवार को बिहार में दो विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे. उन्होंने बिहार की जनता को अपने परिवारजन बताते हुए कहा,

“दोपहर करीब 12:15 बजे वहां के अपने परिवारजनों से संवाद का सुअवसर मिलेगा. इसके बाद लगभग 2 बजे बेगूसराय की जनसभा में अपने भाई-बहनों का आशीर्वाद प्राप्त करूंगा.”

प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया है कि बिहार की जनता-जनार्दन का जोश और उत्साह बताता है कि इस बार के विधानसभा चुनावों में भी भाजपा-एनडीए को प्रचंड जीत मिलने जा रही है.

ये भी पढ़ें- ज्ञानवापी विवाद: ‘शिवलिंग’ मिले क्षेत्र पर आज आएगा बड़ा फैसला, क्या बदलेगा सील किए गए वजूखाने का कपड़ा?

अमित शाह भी रहेंगे बिहार दौरे पर

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शुक्रवार को बिहार दौरे पर रहेंगे. वे दो बड़ी रैलियों को संबोधित करेंगे, जिनमें एक सिवान और दूसरी बक्सर में होगी. भाजपा की राज्य इकाई ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह की रैलियों की तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं.

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों (6 और 11 नवंबर) में होंगे, जबकि मतगणना 14 नवंबर को होगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

18 minutes ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

52 minutes ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ INDIA ब्लॉक का हल्लाबोल, पुलिस ने राहुल गांधी को हिरासत में लिया

चुनाव आयोग के काम करने के तरीके और वोटर लिस्ट के स्पेशल गहन रिवीजन यानी…

2 hours ago

‘पाकिस्तानी हों या बांग्लादेशी, बख्शे नहीं जाएंगे’ अमित शाह की नीति का असर, घाटी से 150 अवैध विदेशी बाहर

गृह मंत्री अमित शाह की 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत जम्मू-कश्मीर से 150 अवैध बांग्लादेशी…

2 hours ago