बिजनेस

Petrol Diesel Price: त्योहारों का सीजन खत्म होते ही तेल की कीमतों में आई गिरावट, कई शहरों में सस्ते पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता

Petrol Diesel Price: भाई-दूज के साथ ही देशभर में त्योहारों का सिलसिला समाप्त हो गया और उसी के साथ पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिला.

ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही हैं, लेकिन सरकारी तेल कंपनियों ने शुक्रवार सुबह कई राज्यों में खुदरा दाम घटा दिए. यूपी और बिहार के कई शहरों में पेट्रोल-डीजल सस्ते हुए, जबकि दिल्ली और मुंबई जैसे महानगरों में दाम स्थिर रहे.

यूपी और बिहार में दामों का हाल

सरकारी कंपनियों के अनुसार, यूपी के गौतमबुद्ध नगर जिले में पेट्रोल 6 पैसे बढ़कर 94.77 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि डीजल भी 8 पैसे चढ़कर 87.89 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है. गाजियाबाद में पेट्रोल का रेट 48 पैसे घटकर 94.41 रुपये और डीजल 56 पैसे घटकर 87.47 रुपये प्रति लीटर हो गया.

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल महंगा हुआ और 88 पैसे बढ़कर 106.11 रुपये प्रति लीटर हो गया, वहीं डीजल की कीमतें 83 पैसे बढ़कर 92.32 रुपये प्रति लीटर पहुंच गईं.

ग्लोबल क्रूड में उछाल

अगर कच्चे तेल की बात करें तो पिछले 24 घंटों में इसमें जोरदार उछाल देखा गया. ब्रेंट क्रूड का भाव 65.85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है, जो सवा डॉलर की बढ़त के बराबर है. इसी तरह, डब्ल्यूटीआई का रेट भी 61.65 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया.

इस उछाल के बावजूद भारतीय बाजार में तेल कंपनियों ने दामों को काफी हद तक स्थिर रखा, जिससे आम उपभोक्ता को फिलहाल राहत मिली है.

ये भी पढ़ें- Gold Silver Price Today: सोने की कीमत में आई भारी गिरावट, चांदी के दाम भी गिरे धड़ाम, जानें आपके शहर में आज के ताजा रेट

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के रेट

  • दिल्ली: पेट्रोल 94.72 रुपये, डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई: पेट्रोल 103.44 रुपये, डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई: पेट्रोल 100.76 रुपये, डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता: पेट्रोल 104.95 रुपये, डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

शहरों में बदलाव

  • नोएडा: पेट्रोल 94.77 रुपये, डीजल 87.89 रुपये
  • गाजियाबाद: पेट्रोल 94.41 रुपये, डीजल 87.47 रुपये
  • पटना: पेट्रोल 106.11 रुपये, डीजल 92.32 रुपये

Also Follow Bharat Express on Youtube

– भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

AIIA-iCAINE के 6 साल पूरे: आयुर्वेद और AI को जोड़ने की बड़ी पहल, IIT बॉम्बे के साथ राष्ट्रीय चैलेंज लॉन्च

अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान (AIIA) के इनक्यूबेशन सेंटर AIIA-iCAINE ने अपने छठे स्थापना दिवस पर…

21 minutes ago

डिग्री से मार्कशीट तक, हर जगह सिर्फ Bharat; महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय में India शब्द खत्म, दस्तावेजों में दिखेगा भारत

महात्मा ज्योतिबा फूले रूहेलखंड विश्वविद्यालय ने कई बड़े फैसले लिए हैं. अब विश्वविद्यालय की डिग्री…

30 minutes ago

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

1 hour ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

2 hours ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

3 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

3 hours ago