चुनाव

“फैक्ट्री गुजरात में और विक्ट्री बिहार में…”, PM मोदी पर तेजस्वी यादव का सबसे बड़ा हमला

Tejashwi Yadav Attack PM Modi: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा हाई है. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेतृत्व में महागठबंधन नीतीश सरकार की सियासी जमीन खोदने में लगा हुआ है. वहीं सत्ता पक्ष भी अपनी कुर्सी बचाने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहा है. अब एक बार फिर बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार की NDA सरकार पर जबरदस्त हमला बोला है. उन्होंने कहा कि इस समय बिहार में जंगलराज है. आए दिन लूट, हत्या, बलात्कार हो रहे हैं, लेकिन न नीतीश कुमार के मुंह से एक शब्द निकल रहा है और न ही प्रधानमंत्री मोदी के.

तेजस्वी यादव चुनाव प्रचार में निकलने से पहले पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मेरा एकमात्र लक्ष्य है बिहार को नंबर वन बनाना. हम टूटी-फूटी और झूठी बातें नहीं करते. हम पक्की बात करते हैं. अगर तेजस्वी यादव सीएम बनेगा तो बिहार के लोग भी सीएम बनेंगे.

बिहार में बनेगी सुनवाई वाली सरकार

महागठबंधन के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी ने महागठबंधन की सरकार में बिहार को सुनवाई वाली सरकार बनाने की बात कही. उन्होंने कहा कि हम अपराध, भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाएंगे. जहां पढ़ाई, दवाई, सिंचाई, कार्रवाई और सुनवाई हो.

हर घर देंगे सरकारी नौकरी

तेजस्वी ने बिहार के हर घर सरकारी नौकरी देने का भी वादा किया. उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महागठबंधन की सरकार में बिना जात-पात और धर्म देखकर नौकरी दी जाएगी. जिस भी परिवार में सरकारी नौकरी नहीं है, उस परिवार को सरकारी नौकरी देंगे. हम महिलाओं को मां-बहन मान योजना के तहत 30 हजार रुपये हर साल देंगे.

बिहार में अब है जंगलराज

बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने इस दौरान नीतीश कुमार पर भी जमकर हमला बोला. उन्होंने नीतीश सरकार की तुलना जंगलराज से की. तेजस्वी ने कहा कि नीतीश के शासन में बिहार में जंगलराज है. ऐसा कोई दिन नहीं गुजर रहा जब बिहार में हत्या, लूट, डकैती, किडनैपिंग और रेप जैसी घटनाएं ना हो रही हों.

मोदी ने खुद नीतीश पर लगाये 55 घोटाले के आरोप

राजद नेता ने पीएम मोदी को भी आड़े हाथों लिया. उन्होंने कहा कि पीएम मोदी ने खुद नीतीश कुमार के 55 घोटाले गिनवाये थे, लेकिन क्या कार्रवाई हुई. जहां घोटाले हो रहे हैं और कार्रवाई नहीं हो रही है, वहीं जंगलराज होता है. जहां अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं और उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हो रही है. बल्कि अपराधियों को संरक्षण दिया जा रहा है. ये जंगलराज होता है.

ये भी पढ़ें- समस्तीपुर से PM मोदी का चुनावी बिगुल! भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर के गांव जाकर किया नमन, बोले- ‘NDA को मिलेगी प्रचंड जीत’

क्राइम के मामले में बीजेपी के राज्य टॉप

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी पर बिहार के साथ धोखेबाजी का भी आरोप लगाया. उन्होंने पीएम मोदी को झूठा बताया. तेजस्वी यादव ने कहा कि पूरे देश में बीजेपी शासित राज्य अपराध में टॉप पर हैं. बीजेपी शासित राज्य उत्तर प्रदेश क्राइम के मामले में देश में पहले स्थान पर है. उसके बाद बिहार का नंबर है.

राजद नेता ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए पूछा कि बिहार में सृजन घोटाला, बालिका गृहकांड जैसी घटनाएं हुईं. क्या पीएम मोदी ने इसपर चर्चा की.

फैक्ट्री गुजरात में और विक्री बिहार में- ये नहीं होगा

तेजस्वी यादव ने पीएम मोदी और बीजेपी को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि पीएम मोदी हर उद्योग को उठाकर गुजरात में लगा रहे हैं, लेकिन दूसरे राज्यों से झूठ बोल रहे हैं. तेजस्वी ने कहा कि मोदी को फैक्ट्री चाहिये गुजरात में और विक्री चाहिये बिहार में, ये नहीं होने वाला.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

25 minutes ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

54 minutes ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

58 minutes ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

1 hour ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

1 hour ago

कैसीनो में नौकरी का झांसा और फोन में गंदी तस्वीरें… नेपाल बॉर्डर पर टल गया मिजोरम की बेटियों का बड़ा खतरा

पश्चिम बंगाल के पानीटंकी भारत-नेपाल सीमा पर मानव तस्करी के एक मामले में मिजोरम की…

1 hour ago