चुनाव

सीएम नीतीश कुमार की फिर फिसली जुबान, PM Modi के लिए इस बार बोले कुछ ऐसा कि दंग रह गए लोग

Lok Sabha Election: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने चुनावी भाषणों में लगातार स्लिप ऑफ टंग के शिकार हो रहे हैं. आए दिन उनकी जुबान फिसल जा रही है. रविवार को एक बार फिर एक सभा में नीतीश कुमार की जुबान फिसल गई और उन्होंने पीएम मोदी को मुख्यमंत्री बनाने की बात बोल दी.

पीएम की जगह सीएम बनाने की अपील की

रविवार को पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र के दनियावां इलाके में भाजपा नेता व एनडीए प्रत्याशी रविशंकर प्रसाद के समर्थन में एक जनसभा का आयोजन किया गया था. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंच पर भाषण दे रहे थे. इसी दौरान उन्होंने भाषण के बीच लोगों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर 400 से अधिक सीटों के साथ मुख्यमंत्री बनाने की बात कही.

बयान में किया सुधार

सीएम नीतीश के ऐसा कहने पर एक बार लोग चौंक गए. वहां मौजूद दूसरे नेताओं ने सीएम को इस बारे में याद दिलाया, तो उन्होंने सुधार किया और कहा कि पीएम मोदी तो एक बार फिर देश के प्रधानमंत्री बनेंगे ही.

गौरतलब है कि इससे पहले भी नीतीश कुमार की जुबान कई बार फिसल चुकी है. इसके पहले 19 मई को वैशाली में चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री ने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रत्याशी वीणा देवी के समर्थन में भाषण देते हुए कहा था कि हम चाहते हैं बिहार की सभी 40 सीटों पर एनडीए को जीत हासिल हो और देश भर में हमारा गठबंधन चार हजार सीटों पर जीत हासिल करे.

यह भी पढ़ें- “उन्होंने आपके घरों में आग लगाई, दंगाइयों का हौसला बढ़ाया”, सपा-कांग्रेस पर PM Modi का करारा हमला

सात अप्रैल को नवादा लोकसभा क्षेत्र में एक जनसभा के दौरान भी नीतीश ने अपने भाषण में एनडीए के चार हजार से ज्यादा सांसदों के जीतनेे की बात कही थी. बार-बार जुबान फिसलने से सीएम नीतीश की खूब किरकिरी भी होती रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

5 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

6 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

6 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

8 hours ago