खेल

पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स के रोमांचक फाइनल में तीन गेमों में हारीं

PV Sindhu: दो बार की ओलम्पिक पदक विजेता भारत की पीवी सिंधु मलेशिया मास्टर्स का महिला एकल खिताब जीतने के करीब पहुंच गयी थीं लेकिन उन्हें रविवार को चीन की वांग झी यी से तीन गेमों के रोमांचक संघर्ष में 21-16, 5-21, 16-21 से हार का सामना करना पड़ा.

पांचवीं वरीयता प्राप्त सिंधु को एशियाई चैंपियन वांग से 79 मिनट में हार का सामना करना पड़ा. यह भारतीय खिलाड़ी का अप्रैल 2023 के बाद से पहला बीडब्लूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल था. यह उनका साल का सातवां टूर्नामेंट था. वह फरवरी में बैडमिंटन एशिया टीम चैंपियनशिप में चोट लगने के बाद वापसी कर रही थीं.

28 वर्षीय भारतीय खिलाड़ी का टूर्नामेंट में शानदार सफर रहा लेकिन फाइनल में उनकी चुनौती थम गयी. सिंधु ने सेमीफाइनल में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को नाटकीय वापसी करते हुए हराया. उन्होंने क्वार्टर फ़ाइनल में टॉप सीड चीनी खिलाड़ी हान युई को हराकर बड़ा उलटफेर किया. लेकिन विश्व की सातवें नंबर की खिलाड़ी वांग के खिलाफ कहानी कुछ और थी.

सिंधु की पहले गेम में अच्छी शुरुआत रही. उन्होंने नेट पर दबदबा बनाया और पहला गेम आसानी से 21-16 से जीत लिया. दूसरे गेम में स्थिति उलट गयी. सिंधु ने कई गलतियां कीं जिसका फायदा उठाकर वांग ने यह गेम एकतरफा अंदाज में 21-5 से जीतकर मैच में बराबरी कर ली.

निर्णायक गेम में सिंधु ने आक्रामक प्रदर्शन किया. उन्होंने नेट पर नियंत्रण बनाते हुए वांग को बैकफुट पर धकेल दिया और 11-3 की बढ़त बना ली। लेकिन दुर्भाग्य से वह इसे बरकरार नहीं रख पायीं। चीनी खिलाड़ी ने सिंधु की थकावट का फायदा उठाते हुए पासा पलट दिया और 21-16 से यह गेम जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया. इस हार से सिंधु का दो साल का खिताबी सूखा बरकरार रहा. उन्होंने अपना आखिरी खिताब 2022 में सिंगापुर ओपन में जीता था.

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

कौन है ओलंपियन परगट सिंह, जिनके हाथों में है अब पंजाब कांग्रेस की कमान?

पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…

2 hours ago

गांधी जयंती पर सीएम फडणवीस ने किया ‘एक्सपीरियंस सेंटर’ का उद्घाटन, देखिए कैसा होगा नया धारावी

गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…

3 hours ago

भोपाल में 3 अक्टूबर से लगेगी देश की अनोखी पुलिस प्रदर्शनी, गृह मंत्री अमित शाह होंगे मुख्य अतिथि

भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…

4 hours ago

प्रेमानंद महाराज के आश्रम के बाहर धरने पर बैठा परिवार, 3 महीने से लापता है 16 साल का इकलौता बेटा

Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…

5 hours ago