चुनाव

कहीं जीते तो कहीं ढेर हुए माफिया किंग! बिहार चुनाव में बाहुबली ब्रिगेड का रिपोर्ट कार्ड

Bihar Bahubali Election Result: बिहार की राजनीति में बाहुबलियों के नाम भले ही पुराने पड़ रहे हों, लेकिन उनका जलवा अभी भी कायम है. बिहार के कुछ क्षेत्रों में जनता ने कई बाहुबलियों को सिरे से नकार दिया, तो कहीं परिवारिक विरासत और सामाजिक समीकरणों ने बाहुबलियों के पक्ष में बाजी पलट दी. बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के चुनाव ने एक बार फिर यह साबित किया कि बिहार की राजनीति में बाहुबली फैक्टर आज भी उसी रसूख और ठसक के साथ मौजूद है जैसे पहले था. बस अब जनता वोटों के मामले में जरा कंजूस हो गई है. अब जनता सभी समीकरणों को ध्यान में रखकर किसी उम्मीदवार को वोट कर रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव के फाइनल रुझानों ने साफ कर दिया है कि इस बार कई बाहुबली घर बैठेंगे. चुनावी मैदान में चली राजनीतिक उठापटक के बीच बिहार के इन बाहुबलियों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा चर्चा में है.

लालगंज में मुन्ना शुक्ला परिवार को बड़ा झटका

लालगंज सीट से बाहुबली मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला को करारी हार का सामना करना पड़ा है. राजद के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं शिवानी को बीजेपी उम्मीदवार संजय कुमार सिंह ने 27 हजार से अधिक वोटों से शिकस्त दी. याद दिला दें, मुन्ना शुक्ला को राजद के पूर्व मंत्री बृज बिहारी प्रसाद की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा मिली थी. इसी केस में उनके साथी मंटू तिवारी को भी सजा सुनाई गई थी.

बक्सर में हुलास पांडेय की करारी हार

ब्रह्मपुर सीट पर लोजपा (रामविलास) के बाहुबली उम्मीदवार हुलास पांडेय को भी जनता ने नकार दिया. राजद के शंभूनाथ यादव ने उन्हें लगभग 10 हजार वोटों से हराया. भूमिहार समाज में पकड़ रखने वाले हुलास का नाम रणवीर सेना के प्रमुख बरमेश्वर मुखिया हत्याकांड में जुड़ा था. उनकी हार बक्सर इलाके में घटती राजनीतिक पकड़ का संकेत है.

मोकामा में अनंत सिंह का दबदबा

पटना की मोकामा सीट पर बाहुबली सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी राजद टिकट पर उतरीं, लेकिन उन्हें भारी हार का सामना करना पड़ा. बाहुबली अनंत कुमार सिंह ने उन्हें 28206 वोटों से मात दी. चुनाव प्रचार के दौरान दुलारचंद यादव हत्या मामले में अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद उनके प्रचार की कमान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने संभाली थी.

जीत के रूप में लौटी शहाबुद्दीन की विरासत

रघुनाथपुर सीट पर दिवंगत बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब ने शानदार जीत दर्ज की है. राजद उम्मीदवार ओसामा ने जदयू के विकास कुमार सिंह को 14  हजार से अधिक वोटों से हराया. पिता शहाबुद्दीन पर हत्या, रंगदारी और अपहरण जैसे कई गंभीर आरोप थे. कहा जाता है कि लालू शासनकाल के वो पोस्टर बॉय थे. ओसामा की जीत सिवान में शहाबुद्दीन परिवार की पकड़ को फिर स्थापित करती दिख रही है.

ये भी पढ़ें- Bihar Election Result: किसके सिर सजेगा ताज? 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती शुरू, शुरुआती रुझानों में बीजेपी आगे

कुचायकोट में पप्पू पांडेय पर नजरें

गोपालगंज के कुचायकोट सीट पर जदयू के बाहुबली विधायक पप्पू पांडेय उर्फ अमरेंद्र कुमार पांडेय को चुनावी मैदान में जबरदस्त जीत दर्ज की है. उनके सामने महागठबंधन ने दुबई के उद्योगपति हरिनारायण सिंह कुशवाहा को उतारा था. हरिनारायण सिंह कुशवाहा को पप्पू पांडेय ने 23 हजार से ज्यादा वोटों से हरा दिया. गौरतलब है कि बाहुबली पप्पू पांडेय पर हत्या, हत्या की कोशिश, सरकारी अधिकारी अपहरण और ट्रिपल मर्डर जैसी गंभीर धाराओं के केस दर्ज हैं. इस सीट का मुकाबला बेहद हाईप्रोफाइल माना जा रहा है.

नबीनगर में चेतन आनंद की जीत

कोसी क्षेत्र के बाहुबली आनंद मोहन के बेटे चेतन आनंद ने औरंगाबाद के नबीनगर से पीछे चल रहे हैं. अभी तक 26 में से 11 राउंड की वोटिंग हो चुकी है. उनको राजद उम्मीदवार अमोद कुमार सिंह चुनौती दे रहे हैं.

आनंद मोहन को एक जिलाधिकारी की हत्या के मामले में उम्रकैद हुई थी, लेकिन नीतीश सरकार ने कुछ समय पहले उनकी सजा माफ कर उन्हें रिहा किया था. चेतन की जीत को इसी राजनीतिक बैकग्राउंड की मजबूती से जोड़कर देखा जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

यूपी में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक फेरबदल: एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्ष घोषित

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…

58 minutes ago

श्री विजयपुरम में नवरात्रि की धूम: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा पहले ‘डांडिया महोत्सव’ में हुए शामिल, माता दुर्गा के सामने टेका मत्था

अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…

1 hour ago

अंडमान-निकोबार में राज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने किया इंडियन ऑयल के बार्ज ‘MT IRIS’ का लोकार्पण

अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…

1 hour ago

सऊदी अरब के रियाद एयरपोर्ट पर भीषण हमला, 12 की मौत और 300 से ज्‍यादा घायल; 11 भारतीय भी चपेट में आए

Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…

2 hours ago

‘जेल में भी प्यार से देते हैं खाना…’ बिग बॉस में स्काउट पर भड़के सलमान खान

'बिग बॉस 20' के वीकेंड का वार में सलमान खान ने स्काउट ओपी को काजी…

3 hours ago