Bihar Election Result: बिहार में 243 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों में हुए मतदान के बाद आज यानी 14 नवंबर को मतगणना शुरू हो चुकी है. Election Commission of India ने सुबह 8 बजे से काउंटिंग का आदेश जारी किया है, जिसमें पहले बैलेट पेपर की गिनती होगी और उसके बाद ईवीएम से वोटों का डेटा निकलेगा.
ताजा जानकारी के अनुसार अभी तक बीजेपी 43, जदयू 27, राजद 17, कांग्रेस 8, लोजपा 9 और हम 3 सीटों पर आगे चल रही है.
बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर शासन प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है. वहीं वोट चोरी का आरोप लगाते हुए राजद के कार्यकर्ता मतदान के दिन से ही स्ट्रॉन्ग रूम के गेट के बाहर पहरा दे रहे हैं.
ये भी पढ़ें- “कांग्रेस अब पहले से ज्यादा वामपंथी, बीजेपी की राजनीति से मुकाबले के लिए बदली दिशा”… शशि थरूर ने ऐसा क्यों बोला?
सुरक्षा के कड़े इंतजाम और अनेक गांव-कस्बों के स्कूलों की छुट्टी
मतगणना के दिन किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन ने सभी जिलों में सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए हैं. चप्पे-चप्पे पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है. एक एहतियाती कदम के तौर पर, समस्तीपुर जिला प्रशासन ने नगर निगम क्षेत्र के सभी सरकारी और गैर-सरकारी विद्यालयों को मतगणना के दिन बंद रखने का आदेश जारी किया है. यह निर्णय मतगणना केंद्रों के आसपास भीड़ और यातायात के दबाव को कम करने के लिए लिया गया है.
परिणाम से पहले हलचल: तेजस्वी ने बुलाई महागठबंधन की बैठक
नतीजों से ठीक एक दिन पहले, महागठबंधन खेमे में सियासी हलचल तेज हो गई थी. युवा नेता तेजस्वी यादव ने महागठबंधन के कई नेताओं के साथ बैठक बुलाई थी. चुनाव पूर्व और एग्जिट पोल के अनुमानों ने पहले ही बिहार की राजनीति में उत्सुकता बढ़ा दी है, और अब कुछ ही घंटों में यह साफ हो जाएगा कि जनता ने इस बार ‘डबल इंजन’ की सरकार (NDA) पर भरोसा जताया है या ‘बदलाव’ के नारे (महागठबंधन) को स्वीकार किया है.
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.



