Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar Election 2025: पीएम मोदी और अमित शाह के कार्यक्रम जारी, कर्पूरी ठाकुर को भी देंगे श्रद्धांजलि

Bihar Election 2025: पीएम मोदी सबसे पहले 24 अक्टूबर को समस्तीपुर का दौरा करेंगे, जहां वे कर्पूरी ग्राम में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के घर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देकर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे.

PM Modi

Bihar Election 2025: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं. राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी तैयारी झोंक दी है. उम्मीदवारों के साथ ही वरिष्ठ नेता भी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी ताबड़तोड़ रैलियां करेंगे.

बिहार में प्रधानमंत्री मोदी के चुनावी कार्यक्रमों का शेड्यूल आ गया है. पीएम मोदी सबसे पहले 24 अक्टूबर को समस्तीपुर का दौरा करेंगे, जहां वे कर्पूरी ग्राम में भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के घर जाएंगे और उन्हें श्रद्धांजलि देकर चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगे.

उसी दिन, 24 अक्टूबर को, पीएम मोदी पहले समस्तीपुर और फिर बेगूसराय में विशाल जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे 30 अक्टूबर को मुजफ्फरपुर और छपरा में चुनावी सभा करेंगे. बिहार में प्रधानमंत्री के चुनावी कार्यक्रम 2 नवंबर, 3 नवंबर, 6 नवंबर और 7 नवंबर को भी होंगे.

अमित शाह की 24 अक्टूबर को सीवान और बक्सर में रैली

अगर अमित शाह की चुनावी रैलियों के शेड्यूल की बात करें तो वे 23 अक्टूबर को बिहार पहुंचेंगे और 24 अक्टूबर को सीवान और बक्सर में सार्वजनिक रैलियों को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे 25 अक्टूबर को नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में रैलियां करेंगे.

पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एनडीए के उम्मीदवारों के पत्र में प्रचार करेंगे और उनके पक्ष में जनता से वोट देने की अपील करेंगे.

बता दें कि बिहार में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होंगे. पहले चरण में 6 नवंबर और दूसरे चरण में 11 नवंबर को वोट डाले जाएंगे, जबकि 14 नवंबर को वोटों की गिनती होगी. इसे लेकर एनडीए के सहयोगी दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है, जबकि अभी तक इंडिया महागठबंधन के सहयोगी दलों के बीच सीट बंटवारा नहीं हो पाया. इंडिया गठबंधन के घटक दलों ने कई सीटों पर एक-दूसरे के खिलाफ उम्मीदवार उतार दिए हैं.


ये भी पढ़ें: तेजस्वी यादव का दावा, बिहार में बदलाव की लहर, संविदाकर्मियों और जीविका दीदियों को मिलेगा न्याय


-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital