चुनाव

नीतीश कुमार की 10वीं पारी तय, महिलाओं की स्कीम बनी चुनावी गेम चेंजर

Bihar Election 2025: विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजों में एनडीए को जबरदस्त बहुमत मिलता दिख रहा है और इसके साथ ही नीतीश कुमार का एक बार फिर मुख्यमंत्री बनना लगभग तय हो गया है. अगर ऐसा होता है तो नीतीश कुमार 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री बनेंगे जो अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड होगा.

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर

नीतीश कुमार का राजनीतिक सफर उतार-चढ़ाव से भरा रहा है लेकिन इस बार उनकी वापसी में सबसे बड़ा रोल महिलाओं ने निभाया है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना, जिसके तहत 1.5 करोड़ महिलाओं के खातों में 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए, इस चुनाव का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट बन गई. इस योजना ने न सिर्फ महिलाओं का भरोसा जीता बल्कि उनके पूरे परिवारों को एनडीए के पक्ष में कर दिया.

पीएम मोदी ने किया था शुभारंभ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 अक्टूबर को इस योजना का वर्चुअल शुभारंभ किया था और शुरुआत में 75 लाख महिलाओं को इसका लाभ मिला. बाद में यह आंकड़ा बढ़कर 1.5 करोड़ तक पहुंच गया. यह रकम महिलाओं को स्वरोजगार के लिए दी गई थी और इसे लौटाना नहीं था. सरकार ने यह भी वादा किया कि जो महिलाएं इस पैसे से सफलतापूर्वक रोजगार शुरू करेंगी, उन्हें आगे 2 लाख रुपये तक का लोन भी मिलेगा.

बिहार में महिला मतदाता

बिहार में महिला मतदाताओं की संख्या करीब 3.6 करोड़ है और इस बार 71 प्रतिशत से ज्यादा महिलाओं ने वोट डाला, जो कि एक रिकॉर्ड है. इसका सीधा फायदा एनडीए को मिला. नीतीश कुमार ने पहले भी महिलाओं के लिए कई योजनाएं चलाई हैं जैसे मुफ्त साइकिल योजना, छात्रवृत्ति, शराबबंदी, और सरकारी नौकरियों व पंचायतों में आरक्षण. इन सबने मिलकर महिलाओं के बीच नीतीश के लिए एक ‘ट्रस्ट चेन’ बना दी है.

राजनीतिक पंडितों का क्या मानना है?

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इस बार नीतीश कुमार के खिलाफ जो एंटी इनकंबेंसी थी, उसे इस योजना ने पूरी तरह पलट दिया. विपक्ष ने इस योजना को लेकर सरकार पर वोट खरीदने का आरोप लगाया था लेकिन नतीजे बताते हैं कि जनता ने इसे विकास और भरोसे की पहल माना.

ये भी पढ़ें-एनडीए ने पार किया बहुमत, पीएम मोदी की भविष्यवाणी वायरल वीडियो से सच साबित

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनने का सफर

नीतीश कुमार का मुख्यमंत्री बनने का सफर 3 मार्च 2000 से शुरू हुआ था, जब वे पहली बार सिर्फ 7 दिनों के लिए सीएम बने थे. इसके बाद 2005, 2010, 2015, 2017, 2020, 2022 और 2024 में उन्होंने अलग-अलग गठबंधनों के साथ सत्ता संभाली. अब 2025 में 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में हैं और यह उन्हें भारत के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं में शामिल कर देगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

कोलकाता में एमआरएम कार्यालय का उद्घाटन: MRM के राष्ट्रीय संयोजक डॉ. शाहिद अख्त़र बोले—’हिन्दू-मुसलमान एक थे, एक हैं और एक रहेंगे’

एनसीएमईआई के कार्यकारी अध्यक्ष प्रो. (डॉ.) शाहिद अख्त़र जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के राष्ट्रीय संयोजक…

21 minutes ago

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

4 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

4 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

4 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

4 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

5 hours ago