देश

‘राहुल गांधी ने तेजस्वी यादव की ‘लालटेन’ फुड़वा दी’, आचार्य प्रमोद कृष्णम का महागठबंधन पर तंज

Bihar Election Result 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट अब करीब-करीब साफ हो गए हैं. इसमें NDA को बहुमत मिल रहा है. हालांकि, RJD अभी भी सबसे पार्टी बनी हुई है. इसके बाद भी उनके गठबंधन को 50 सीटों पर भी बढ़त नहीं मिली है. ऐसे में राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर निशाना साधा जाने लगा है. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों के रुझान सामने आने के बीच आचार्य प्रमोद कृष्णम ने विपक्षी गठबंधन के वरिष्ठ नेताओं, राहुल गांधी और तेजस्वी यादव पर तीखे हमले किए हैं.

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने सीधे तौर पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सत्तारूढ़ गठबंधन पर लगाए गए आरोपों की प्रभावशीलता पर सवाल उठाया. साथ ही राजद नेता तेजस्वी यादव के चुनाव अभियान की भी आलोचना की और चुनाव चिह्न ‘लालटेन’ का जिक्र करते हुए कटाक्ष किया है.

क्या बोले आचार्य प्रमोद कृष्णम?

आचार्य प्रमोद ने अपने बयानों के माध्यम से विपक्ष की चुनावी रणनीति और संदेशों की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं. उन्होंने सोशल मीडिया में एक पोस्ट किया है. इसमें दोनों नेताओं पर तंज कसा गया है. उन्होंने लिखा-

वोट ‘चोर’ नारे का हश्र तो ‘चौकीदार’ चोर से भी बुरा हुआ. राहुल गांधी ने बेचारे तेजस्वी यादव की ‘लालटेन’ भी फुड़वा दी.

विफल हुई विपक्ष की रणनीति

आचार्य प्रमोद ने कहा कि विपक्ष के चोर नारे का मतदाताओं पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ा. यह जुमला राजनीतिक रूप से बेअसर साबित हुआ है. उन्होंने तेजस्वी यादव के चुनाव अभियान की भी आलोचना की और कहा कि उनकी प्रचार रणनीति अब काम नहीं कर रही है. आचार्य प्रमोद के अनुसार, विपक्ष की मुख्य संदेश रणनीति कमजोर हुई है, और मौजूदा राजनीतिक माहौल में उनकी आक्रामक बयानबाजी विफल साबित हुई है.

2025 में ऐतिहासिक मतदान

  • दो चरणों में दिखा जबरदस्त उत्साह (Bihar Election 2025 final turnout)
  • पहला चरण (6 नवंबर): 121 सीटों पर रिकॉर्ड 65.08% मतदान हुआ
  • दूसरा चरण (11 नवंबर): 122 सीटों पर तो और भी अधिक 68.76% मतदान दर्ज किया गया
  • पहले चरण में महिला मतदाताओं की संख्या 1,76,77,219 रही
  • अंतिम चरण में महिला मतदाताओं की संख्या 1,74,68,572 रही
  • बिहार चुनाव में कुल 3,51,45,791 महिला मतदाताओं ने मतदान किया

ये भी पढ़ें: चुनावी चर्चा से PK गायब! मांगते थे दूसरों की डिग्री, खुद हुए फेल, NOTA से भी पीछे छूटी जन सुराज

बिहार बना मॉडल राज्य

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 ने राज्य के राजनीतिक और लोकतांत्रिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण मोड़ लाया है. एनडीए की निर्णायक जीत और शांतिपूर्ण चुनाव प्रक्रिया ने बिहार को एक मॉडल राज्य बनाया है, जो भविष्य के राज्य चुनावों के लिए एक उदाहरण है. 1951 में बिहार विधानसभा चुनाव में जहां केवल 42.6% मतदान हुआ था, वहीं अब यह बढ़कर 66.91% तक पहुंच गया है. यह न सिर्फ मतदान का आंकड़ा है, बल्कि बिहार के नागरिकों की लोकतांत्रिक परिपक्वता और राजनीतिक जागरूकता का प्रमाण भी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

एशियन गेम्स में मेडल जिताने वाले कोच को महीनों से नहीं मिला वेतन

एशियन गेम्स में भारत को 3 गोल्ड मेडल जिताने वाले कंपाउंड आर्चरी टीम के कोच…

5 hours ago

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने पीएम मोदी से की मुलाकात, राज्य में शांति बहाली और विकास कार्यों पर हुई चर्चा

मणिपुर के मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह…

6 hours ago

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी से की भेंट, शिक्षा और शोध पर हुई चर्चा

एमजेपी रुहेलखंड यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. अनिल कुमार राय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार…

6 hours ago

लखनऊ के कैफे संचालक की संदिग्ध मौत पर उठे सवाल, मां बोली- ‘कान से खून बह रहा था, आंखें फूटी थीं’

लखनऊ के हजरतगंज में कैफे संचालक शिवा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला गरमा गया…

6 hours ago

उत्तरकाशी में फिर कांपी धरती, 4.2 तीव्रता के भूकंप से दहशत, घरों से बाहर निकले लोग

Uttarkashi Earthquake: उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले में शनिवार रात 8:07 बजे 4.2 तीव्रता का भूकंप…

6 hours ago