चुनाव

Bihar Election 2025: किशनगंज रैली में बोले राहुल गांधी- RSS देश को खांचों में बांटना चाहती है

Bihar Election 2025: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने रविवार को सीमांचल के इलाके किशनगंज में महागठबंधन प्रत्याशियों के पक्ष में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिंदुस्तान में दो विचारधाराओं की लड़ाई है. एक तरफ आरएसएस देश को खांचों में बांटना चाहती है, धर्म, जाति, प्रदेश के नाम पर ये लोगों को बांटते है, जबकि दूसरी तरफ महागठबंधन है जो देश को जोड़ना चाहता है. हम धर्म, जाति को एक साथ लेकर आगे ले जाना चाहते हैं.

उन्होंने कहा कि हमारा एक ही संदेश है: नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी चाहिए, जबकि उनका कहना है कि मोहब्बत की दुकान बंद करनी है और नफरत फैलाना है. यह फर्क है और इसी की लड़ाई है. उन्होंने कहा कि नफरत से इन्हें देश का धन मिलता है. लोगों का ध्यान बांटते हैं, जिससे सही चीजों पर ध्यान नहीं जाता.

उन्होंने कहा, “आज देश में कई सवाल हैं. देश के युवाओं को रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? बिहार में विश्वविद्यालय, कॉलेज बंद हो रहे हैं. उन्होंने कहा कि आज बिहार के युवाओं को अन्य प्रदेशों में जाकर नौकरी करनी पड़ रही है. बिहार के लोग मेहनत करते हैं. बिहार के लोग बाकी प्रदेशों में मजदूरी करते हैं. उन्होंने कहा कि अगर आप यही चाहते हैं, तो आप जानते हैं कि आपको वोट किसको देना है.”

रोजगार और उद्योग पर राहुल गांधी का जोर

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने बिहार में और पीएम नरेंद्र मोदी ने देश में रोजगार खत्म करने का काम किया है. हम चाहते हैं कि मोबाइल, शर्ट में ‘मेड इन चाइना’ नहीं, ‘मेड इन बिहार’ लिखा हो. उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि यहां कई फल उगाए जाते हैं, लेकिन सवाल है कि नीतीश कुमार ने कितनी फूड प्रोसेसिंग की यूनिट लगाई? उन्होंने कहा कि उद्योग लगाने के लिए बिहार में जमीन की कोई कमी नहीं है. मखाना का फायदा बिहार के किसानों को नहीं मिलता, जबकि अमेरिका में यह काफी महंगा मिलता है.

राहुल गांधी का शिक्षा पर जोर

उन्होंने कहा कि एक समय था जब बिहार में नालंदा यूनिवर्सिटी होती थी जहां दुनिया के छात्र पढ़ने आते थे. हम लोग चाहते हैं कि बिहार में एक बार फिर बड़ा विश्वविद्यालय बने. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार बनी तो यहां विश्वविद्यालय, कॉलेज, स्कूल खोले जाएंगे. कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने कहा कि वोट चोरी की भी चर्चा की. उन्होंने कहा कि भाजपा चुनाव नहीं जीत सकती, ये वोट चोरी कर चुनाव जीतते हैं. ये लोग लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. हम भारत की आवाज की रक्षा कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: ‘पूर्वोत्तर भारत दक्षिण-पूर्व एशिया के लिए भारत का नैसर्गिक प्रवेश द्वार’, सिंधिया के लेख पर पीएम मोदी की प्रतिक्रिया

भारत एक्सप्रेस 

Shreyansh Choubey

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

2 hours ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

2 hours ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

2 hours ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

2 hours ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago