चुनाव

टिकट न मिलने पर आरजेडी नेता ‘कुर्ता फाड़’ प्रदर्शन, संजय यादव पर टिकट बेचने का आरोप

Bihar News: विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सियासी ड्रामा भी खूब देखने को मिल रहा है. ताजा मामला आरजेडी से जुड़ा है जहां पार्टी के पुराने नेता मदन शाह ने टिकट न मिलने से नाराज होकर राबड़ी देवी के आवास के सामने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया. उन्होंने न सिर्फ अपना कुर्ता फाड़ा बल्कि सड़क पर लेटकर रोते हुए अपनी आपबीती भी सुनाई.

संजय यादव पर टिकट बेचने का आरोप

मदन शाह ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्यसभा सांसद संजय यादव ने दो करोड़ 70 लाख रुपये लेकर टिकट बेचा है. उन्होंने कहा कि वे 1990 से पार्टी से जुड़े हैं फिर भी उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया और एक बाहरी व्यक्ति को टिकट दे दिया गया. उनका कहना है कि उन्होंने 2020 में भी चुनाव लड़ा था और सिर्फ 2000 वोटों से हार गए थे.

फिल्मी अंदाज में विरोध

पूर्वी चंपारण के मधुबन विधानसभा से टिकट की उम्मीद लगाए बैठे मदन शाह जब राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास पहुंचे, तो वहां उन्होंने फिल्मी अंदाज में विरोध जताया. उन्होंने कहा,

“मुझे कहा गया कि दो करोड़ 70 लाख रुपए लाओ, तब टिकट मिलेगा. मेरे दो बेटे-बेटियां हैं, किसी की शादी नहीं की. अब मैं बर्बाद हो गया हूं.”

मदन शाह का यह भी कहना था कि संजय यादव हरियाणा से आए हैं और टिकट बेचने का काम कर रहे हैं. उन्होंने पार्टी नेतृत्व पर नाराजगी जताते हुए कहा कि पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया जा रहा है.

ये भी पढ़ें-‘नमक हरामों के वोट नहीं चाहिए’ बयान पर घिरे गिरिराज सिंह, जानिए क्या दी सफाई?

बिहार में चुनावी माहौल गरम है. पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और दूसरे चरण की तैयारियां चल रही हैं. ऐसे में टिकट बंटवारे को लेकर उठते सवाल और विरोध प्रदर्शन राजनीतिक दलों के लिए मुश्किलें बढ़ा रहे हैं. राजनीति के ये नए रंग चुनावी मौसम को और दिलचस्प बना रहे हैं.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

39 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

44 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

58 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago