देश

PK का ‘सीक्रेट गेम’ लीक! फेल हो रही प्रशांत किशोर की पॉलिसी; जन सुराज से निकली पिछले दरवाजे की बात

Bihar Election 2025: सियासी राजधानी कहे जाने वाले बिहार में इन दिनों पॉलिटिकल पारा चढ़ा हुआ है. नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है. इसी बीच बागियों के भी बगावत के सुर तेज हो गए हैं. नेता अपनी पार्टी और आला कमान को भी निशाने पर ले रहे हैं. अब जब अपनी जन सुराज को लेकर प्रशांत किशोर यानी PK भी सियासी मैदान में कूद पड़े हैं तो भलो वो आरोपों से कैसे बच सकते हैं? बिहार की एक सीट पर उनके और उनकी टीम के फैसले के खिलाफ जन सुराज के भीतर से ही आरोपों के बाण चलने लगे हैं. कहा जा जा रहा है कि बिहार चुनाव में PK की पॉलिसी फेल हो रही है.

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदान से पहले प्रशांत किशोर (PK) की पार्टी जन सुराज विवादों में घिर गई है. सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज है. भागलपुर के गोपालपुर और नाथनगर विधानसभा में मामला कई आगे बढ़ गया है. आइये जानें क्या है पूरा मामला?

ये भी पढ़ें: ये क्या ट्विस्ट है? अमित शाह को PK के रिजल्ट ‘इंतजार’; बोले- नतीजे के बाद होगी बात

पार्टी के बैनर, पोस्टर और पंपलेट जलाए

जन सुराज के भीतर ही टिकट बंटवारे को लेकर बगावत के सुर उठ रहे हैं. भागलपुर के गोपालपुर और नाथनगर विधानसभा क्षेत्रों में कार्यकर्ताओं ने पीके पर पैसे लेकर उम्मीदवार चुनने का गंभीर आरोप लगाया है. गोपालपुर में मनकेश्वर सिंह को टिकट देने के फैसले के खिलाफ स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जन सुराज के बैनर, पोस्टर और पंपलेट जलाकर विरोध जताया. नवगछिया में नेशनल हाईवे पर कागजातों में आगजनी के साथ प्रदर्शन हुआ.

ये भी पढ़ें: नामांकन रद्द होने के बाद क्या? चिराग पासवान के पास हैं 2 ‘सीक्रेट’ विकल्प; जानें चुनावी नियम

कार्यकर्ताओं का कहना है कि जिन नेताओं ने महीनों मेहनत की, उनके बजाय “पिछले दरवाजे” से आए लोगों को टिकट दिया गया. आरोप है कि बिहार की कई सीटों पर पैसे के लेनदेन के आधार पर उम्मीदवार चुने गए, जिससे पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ गया है.

ये भी पढ़ें: PK ने खोला राजगद्दी का रहस्य! बताया तेजस्वी, चिराग या प्रशांत किशोर कौन होगा ‘रियल किंगमेकर’?

PK की पॉलिसी पर सवाल

प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज के भीतर से उठा यह आरोप-प्रत्यारोप का तूफान न केवल पार्टी की साख को नुकसान पहुंचा सकता है, बल्कि बिहार चुनाव 2025 में उनके ‘किंगमेकर’ बनने के सपने पर भी पानी फेर सकता है. गोपालपुर और नाथनगर जैसी सीटों पर मेहनती कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर ‘पिछले दरवाजे’ से आए नेताओं को पैसे लेकर टिकट देने के गंभीर आरोपों ने PK की ‘शुचिता की राजनीति’ की पूरी पॉलिसी पर ही सवाल खड़ा कर दिया है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

7 seconds ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

14 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

30 minutes ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

34 minutes ago

लद्दाख को मिली ₹3,350 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात, पीएम मोदी ने किया पांच बड़े प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लद्दाख में करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच विकास परियोजनाओं का…

39 minutes ago