Bihar Chunav 2025: बिहार में चुनावी रणभेरी बज चुकी है. सूबे की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान होंगे. पहले चरण में 6 नवंबर को 121 सीटों पर वोटिंग होगी. जबकि दूसरे चरण में 11 नवंबर को 122 सीटों पर चुनाव होंगे. इस चुनाव के नतीजे 14 नवंबर को घोषित किये जाएंगे. चुनावी तारिखों के ऐलान के बाद विपक्ष पूरी तरह से हमलावर हो गया है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने 14 नवंबर को बदवाल की तारीख बताया है. उन्होंने जनता से महागठबंधन को समर्थन देने की मांग की है.
वहीं कांग्रेस ने भाजपा-जदयू सरकार को भ्रष्टाचार और कुशासन की सरकार बताया है. निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने NDA सरकार को पैसे और झूठ के बल पर चुनाव जीतने का आरोप लगाय है.
तेजस्वी यादव ने 14 नवंबर को बिहार के परिवर्तन की शुरुआत बताया है. उन्होंने कहा कि, 14 नवंबर 2025 की तारीख बिहार के सुनहरे भविष्य, विकास और परिवर्तन की शुरुआत होगी. अब परिवर्तन का बिगुल बज चुका है. बिहार के युवा बेरोजगारी और सत्ता परिवर्तन के लिए वोट करें. जो काम 17 सालों में NDA सरकार नहीं कर सकी वो उन्होंने 17 महीनों में कर दिया. आने वाले 20 महीनों में ही नया बिहार बनायेंगे.
तेजस्वी यादव ने इस दौरान नीतीश कुमार पर भी तंज कसा. उन्होंने कहा कि बिहार को ऐसे ऊर्जावान, विजनरी और निडर नेता चाहिये, जो अपराध के खिलाफ डटकर मुकाबला कर सके.
बिहार विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद कांग्रेस ने भी बिहार की बीजेपी-जदयू सरकार पर निशाना साधा है. बिहार कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि NDA के कुशासन का अंत शुरू हो गया है. पिछले 20 सालों से बिहार की जनता भय, भ्रष्टाचार और घोटालों का बोझ झेल रही है. अब जनता इनकी जवाबदेही तय करने जा रही है.
ये भी पढ़ें- ‘बिजनेस ग्रेवयार्ड’ बना पाकिस्तान! भाग रही हैं Microsoft, Uber और Yamaha जैसी कंपनियां, जानें क्यों?
बीजेपी और जदयू के खिलाफ पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने भी तीखा हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी-जदयू पर पैसे का खेल खेलने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि, बिहार में ये 300 रुपये से 10000 रुपये तक बांटकर बाहर से भीड़ बुलाते हैं. इनकी यहीं राजनीति है.
पप्पू यादव ने बीजेपी पर संवैधानिक संस्थाओं को मैनेज करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीजेपी हर चीज पहले से तय रखती है, चुनाव कब होगा, एजेंडा क्या होगा, कितना झूठ बोलना है सबकुछ तय है. लेकिन इस बार बिहार की जनता इस झूठ में फंसने वाली नहीं है. हमारी न्याय और सच्चाई की लड़ाई जारी रहेगी.
-भारत एक्सप्रेस
आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…
18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…
Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…
Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…
Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…
Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…