चुनाव

बिहार चुनाव से पहले जेडीयू को झटका, गोपाल मंडल ने थामा आरजेडी का दामन

Bihar Election: विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं और सभी राजनीतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए रणनीति बनाने में जुटे हैं. इसी बीच जेडीयू को एक बड़ा झटका लगा है. पार्टी के वरिष्ठ नेता और दरभंगा के पूर्व जिलाध्यक्ष गोपाल मंडल ने जेडीयू छोड़कर आरजेडी का दामन थाम लिया है.

तेजस्वी यादव ने किया स्वागत

8 अक्टूबर को पटना में आरजेडी कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में गोपाल मंडल समेत कई जेडीयू नेता और कार्यकर्ता आरजेडी में शामिल हुए. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनीलाल मंडल ने की, जबकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी गोपाल मंडल का पार्टी में गर्मजोशी से स्वागत किया.

गोपाल मंडल का JDU पर आरोप

गोपाल मंडल ने जेडीयू पर गंभीर आरोप लगाए. उन्होंने कहा कि पार्टी ने पिछले 20 सालों में अतिपिछड़ा वर्ग से वोट तो लिए लेकिन उनके अधिकारों की लगातार अनदेखी की गई. उन्होंने आरोप लगाया कि जेडीयू ने जानबूझकर इस वर्ग के भीतर नेतृत्व उभरने की संभावनाओं को खत्म कर दिया.

इस्तीफे में मंडल ने क्या लिखा?

अपने इस्तीफे में मंडल ने लिखा कि धानुक जाति के लोग, जो अतिपिछड़ा वर्ग का अहम हिस्सा हैं वो खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं. उन्होंने यह भी कहा कि जिस समाजवादी विचारधारा को कर्पूरी ठाकुर और लालू यादव ने आगे बढ़ाया उसे जेडीयू ने खत्म कर दिया.

‘जेडीयू में रहना मुनासिब नहीं’

गोपाल मंडल ने साफ कहा कि अब जेडीयू में रहना मुनासिब नहीं है. उन्होंने जन दबाव और समाज के हितों को देखते हुए यह फैसला लिया. उनके इस कदम को जेडीयू के लिए बड़ा नुकसान माना जा रहा है, खासकर दरभंगा और मिथिलांचल के इलाकों में जहां उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है.

इसे भी पढ़े-बिहार चुनाव का मौसम विज्ञान! 35 सीट नहीं चिराग पासवान की असल लड़ाई कुछ और है; क्या होगा ‘फाइनल गेम’?

बिहार की राजनीति में यह बदलाव चुनाव से ठीक पहले आया है, जिससे सियासी समीकरणों में हलचल मच गई है. आरजेडी इस मौके को अपने पक्ष में भुनाने की कोशिश कर रही है, जबकि जेडीयू को अब नए सिरे से अपनी रणनीति पर विचार करना होगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: काम में बदलाव के संकेत, बढ़ेगी भागदौड़; खर्च पर रखें नियंत्रण

Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि वालों के लिए आज कार्यस्थल पर बदलाव और…

53 minutes ago

आज का राशिफल वृष राशि : कामकाज में नए विचार आएंगे, पुराने अटके कामों को मिलेगी गति

Aaj Ka Rashifal Vrish Rashi: वृष राशि वालों के लिए आज पुराने अटके कामों में…

53 minutes ago