चुनाव

चिराग पासवान का सोशल इंजीनियरिंग! सवर्णों को 35% टिकट, राजपूत-यादव पर बड़ा दांव

Chirag Paswan Candidate List: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के मुखिया चिराग पासवान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बिहार फर्स्ट-बिहारी फर्स्ट का नारा देने वाले चिराग ने इस चुनाव में राजपूत और यादव समुदाय के उम्मीदवारों पर ज्यादा भरोसा जताया है. उन्होंने दोनों जातियों से 5-5 उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा है.

लोजपा (रामविलास) ने अपने टिकट बंटवारे में जातीय संतुलन का ज्यादा ध्यान दिया है. उन्होंने पासवान और भूमिहार वर्ग के 4-4 उम्मीदवारों को सिंबल दिया है. इसके अलावा उन्होंने ब्राह्मण, तेली, सूढ़ी, पासी, रौनियार, कानू, धोबी, रजवार, कुशवाहा, रविदास और मुस्लिम समुदाय से भी एक-एक उम्मीदवारों को मौका दिया है.

एक्स पर सभी उम्मीदवारों को दी बधाई

लोजपा (रामविलास) के उम्मीदवारों का टिकट जारी करते हुए चिराग पासवान ने ‘एक्स’ पर सभी को बधाई दी. उन्होंने कहा,

आप सभी बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट के संकल्प को साकार कर डबल इंजन वाली एनडीए सरकार की ऐतिहासिक जीत सुनिश्चित करेंगे. उसके अलावा पार्टी के आधिकारिक एक्स हैंडल पर कहा गया है कि पार्टी से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नेताओं की यह स्वाभाविक आकांक्षा होती है कि वे विधानसभा या लोकसभा चुनाव में पार्टी की ओर से उम्मीदवार बनकर जनता और संगठन की सेवा कर सकें. मगर सीमित सीटों के कारण हर किसी को यह अवसर नहीं मिल पाता. ऐसे में कुछ कार्यकर्ताओं को यह महसूस होता है कि पार्टी उनके बारे में नहीं सोच रही, जबकि सच्चाई यह है कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) हर कार्यकर्ता को प्रतिनिधित्व का अवसर देने के लिए प्रतिबद्ध है.

सभी जातियों को दिया टिकट

चिराग पासवान ने अपने टिकट वितरण के जरिये यह संकेत दिया है कि वो सभी जातियों को साथ लेकर चलना चाहते हैं. चेनारी से जहां उन्होंने मुरारी प्रसाद गौतम को उतारा है. तो वहीं बोधगया से श्यामदेव पासवान को टिकट दिया है. उन्होंने कुल 6 महिलाओं, 13 युवा और 10 अनुभवी लोगों को मौका दिया है. जो कि संवेदनशीलता, उर्जा और अनुभव का जबरदस्त मेल है. चिराग पासवान ने अपने टिकट वितरण के जरिये यह दिखाने की कोशिश की है कि उनकी राजनीति संख्या की नहीं नई सोच को लेकर है.

ये भी पढ़ें- Bihar Elections 2025: लंबी खींचतान के बाद कांग्रेस ने जारी की 48 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, बिक्रम सीट से अनिल कुमार सिंह को बनाया उम्मीदवार

35 फीसदी टिकट सवर्णों को दिया

बता दें कि, एनडीए के साथ सीट बंटवारे में चिराग पासवान के खाते में कुल 29 सीटें गई. टिकट बांटते समय चिराग पासवान ने सोशल बैलेंस बनाने और सभी वर्गों को प्रतिनिधित्व देने की नीति का ध्यान रखा. हालांकि अगर सोशली तौर पर देखें तो चिराग पासवान ने लगभग 35 फीसदी टिकट सवर्णों को दिया है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘मुझे फुटबॉल की तरह फेंका’… दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान बोले सौरभ भारद्वाज, पुलिस पर महिला से बदसलूकी का आरोप

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में आप और…

12 minutes ago

‘दिवालिया मामले से लगातार मौतों तक..’, क्या है नोएडा के सुपरनोवा का इतिहास?

Noida Supernova History: नोएडा के सेक्टर 94 में स्थित उत्तर प्रदेश की सबसे ऊंची इमारत…

43 minutes ago

‘देवरिया कांड से गोरखपुर के शिव तिवारी तक…’, क्या अखिलेश यादव पर भरोसा करेगा ब्राह्मण समाज? पढ़ें- EXPLAINER

UP Brahmin Vote Bank: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव यूपी की योगी सरकार पर…

54 minutes ago

मां की तबीयत बिगड़ी तो भावुक हुए पवन सिंह, अस्पताल से सामने आई तस्वीर, ज्योति सिंह ने किया रिएक्ट

Pawan Singh Mother Hospitalized: भोजपुरी पावर स्टार पवन सिंह की मां प्रतिमा देवी की तबीयत…

1 hour ago

‘बाल पकड़ जमीन पर घसीटा…’ मुजफ्फरपुर में पीड़िता पर पुलिस की बर्बरता, वीडियो VIRAL

मुजफ्फरपुर के कांटी थाना क्षेत्र में न्याय की गुहार लगाने ससुराल पहुंची महादलित महिला को…

2 hours ago

शहीद का शव लेकर निकली एंबुलेंस का भीषण एक्सीडेंट, 4 की मौत से मचा कोहराम, सुल्तानपुर में दर्दनाक हादसा

UP News: सुल्तानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शहीद सूबेदार मेजर सत्यवान का पार्थिव शरीर लेकर…

2 hours ago