बिहार कांग्रेस के इंचार्ज कृष्णा अल्लावरु और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव.
Bihar Election: कांग्रेस के बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने विधानसभा चुनाव में राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi) को महागठबंधन का सीएम पद का उम्मीदवार मानने से इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री का चेहरा बिहार का है और बिहार की जनता तय करेगी, आप रुककर देखिए, हड़बड़ी में क्यों हैं.
पटना एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में बिहार कांग्रेस प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने कहा, “सीट शेयरिंग पर बातचीत अच्छी तरह चल रही है और हर बैठक में ज्यादा से ज्यादा सीट क्लियर करने का प्रयास हो रहा है. हम संतुष्ट हैं और मुझे लगता है कि आने वाले दिनों में अच्छी प्रगति दिखेगी. किसी भी प्रदेश में कोई भी गठबंधन हो, अगर नए पार्टनर जुड़ेंगे, तो जो मौजूदा पार्टनर है, उन्हें थोड़ा समझौता करना ही पड़ेगा.”
कृष्णा अल्लावरु ने नेपाल की घटना के पीछे जनता की नाराजगी बताई. उन्होंने कहा कि नाराजगी इस वजह से है कि जनता सरकार के भ्रष्टाचार और बेरोजगारी कम नहीं करने से त्रस्त है. हमें समझना होगा कि सिर्फ नेपाल ही नहीं, बांग्लादेश और श्रीलंका में भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं. सरकार जब तक जनता की आवाज नहीं सुनेगी, जनता के लिए काम नहीं करेगी, तब तक जनता असंतुष्ट और नाराज रहेगी और नाराजगी कभी भी आक्रोश में बदल सकती है.
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेपाल की घटना के लिए कांग्रेस को उत्तरदायी बताने पर उन्होंने कहा कि देश और बिहार में जो हालत हैं, उसकी जिम्मेदार भाजपा है.
कांग्रेस नेता अल्लावरु ने कहा कि बिहार और देश की जनता बहुत से मुद्दों को लेकर त्रस्त है. ये लोग बेरोजगारी, महंगाई, अपराध, पेपर लीक जैसे मुद्दों पर काम नहीं कर रहे हैं. शिक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य व्यवस्था और किसानों की स्थिति नहीं सुधार रहे हैं. उन्होंने कहा कि बिहार की जनता एक बात समझ गई है कि ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ और यह जब तक नहीं होगा, तब तक बिहार के लोगों का और उनके बच्चों का भविष्य खतरे में है.
राजद नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi) के ‘माई बहिन मान योजना’ के फॉर्म भरवाने पर भाजपा की आपत्ति पर उन्होंने कहा कि अगर लोगों की भलाई करना गलत है और उसे लेकर वे एफआईआर दर्ज करना चाहते हैं, तो जरूर दर्ज कर दें. लोगों के मुद्दे और लोगों की भलाई से इंडिया गठबंधन पीछे नहीं हटेगी.
यह भी पढ़ें- First CM Bihar : बिहार के वह मुख्यमंत्री, जो चुनाव जीतने के लिए वोट नहीं मांगते थे
वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को उपमुख्यमंत्री बनाने के सवाल को उन्होंने यह कहते हुए टाल दिया कि पहले इंडिया गठबंधन की सरकार बनाइए. हम लोग जनता के बीच रहेंगे और जनता के मुद्दों और समस्याओं को उठाते रहेंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
KN Nehru Supreme Court Plea: कैश फॉर जॉब मामले में आरोपी और तमिलनाडु के पूर्व…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता आरपी सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशनल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) ने बुधवार को वित्त वर्ष 27 की…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट में ट्रांसजेंडर अधिकारों, नए कानूनी संशोधनों, मेडिकल बोर्ड की अनिवार्यता और…
Supreme Court: पश्चिम बंगाल में साल 2021 में चुनावों के बाद हुई हिंसा के बाद…
Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने 2027 की जनगणना में ओबीसी जातियों के लिए प्री-लोडेड ड्रॉपडाउन…