मनोरंजन

तलाक के 2 साल बाद चारु असोपा और Ex हसबैंड राजीव सेन फिर आए साथ, बैंकॉक वेकेशन पर जमकर कर रही हैं एंजॉय, तस्वीरें वायरल

टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती हैं, और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिल रहा है. चारु असोपा तलाक के बाद भी अक्सर अपने एक्स हसबैंड राजीव सेन के साथ नजर आती रहती हैं.

इस बीच एक बार फिर यह एक्स कपल चर्चा में है, क्योंकि चारु इन दिनों राजीव और अपनी बेटी जियाना के साथ बैंकॉक वेकेशन एंजॉय कर रही हैं.

एक्स हसबैंड संग थाईलैंड ट्रिप कर रही एंजॉय

चारु ने सोशल मीडिया पर थाईलैंड ट्रिप की तस्वीरें साझा की जिसमें वह अपने एक्स हसबैंड राजीव सेन और बेटी जियाना के साथ मस्ती करती दिख रही हैं. यही नहीं, इस ट्रिप में राजीव की मां भी उनके साथ मौजूद हैं. राजीव और चारु ने इस वेकेशन का व्लॉग भी शेयर किया है, जिसे देखकर फैन्स काफी हैरान हैं.

दरअसल, तलाक के बाद से चारु और राजीव के रिश्ते कई बार सुर्खियों में रहे हैं. दोनों ने अक्सर एक-दूसरे पर खुलकर आरोप लगाए और सोशल मीडिया पर भी खुलकर बयानबाजी की. ऐसे में अब दोनों का एक साथ ट्रिप पर जाना और परिवार की तरह वक्त बिताना फैंस को चौंका रहा है.

दोनों के बीच अब क्या चल रहा है?

यूजर्स इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कई लोग ये भी पूछ रहे हैं कि आखिर इन दोनों के बीच अब क्या चल रहा है? वहीं कुछ फैन्स उनकी बॉन्डिंग देखकर खुश भी नजर आ रहे हैं और इसे बेटी जियाना के लिए अच्छा बता रहे हैं.

यह पहली बार नहीं है जब चारु और राजीव तलाक के बाद भी साथ नजर आए हों. इससे पहले भी दोनों कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखे हैं. कभी दुबई में वेकेशन तो कभी राजस्थान में घूमते हुए दोनों को कैमरे में कैद किया गया है.

चारु ने शाही अंदाज में सांस का किया स्वागत

हाल ही में राजीव अपनी मां के साथ चारु के नए घर भी पहुंचे थे, जहां एक्ट्रेस ने बड़े ही शाही अंदाज में उनका स्वागत किया. गाजे-बाजे और तिलक के साथ चारु ने ससुरालवालों का अभिनंदन किया था. इतना ही नहीं, कुछ समय पहले चारु और राजीव ने गणेश चतुर्थी भी साथ मनाई थी और इसकी तस्वीरें और वीडियोज भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे.

चारु असोपा और राजीव सेन का रिश्ता भले ही अब पति-पत्नी का न हो, लेकिन इन दोनों का परिवारिक जुड़ाव बना हुआ है. दोनों अपनी बेटी जियाना की परवरिश के लिए अक्सर साथ आते हैं और यही वजह है कि फैंस हर बार इन्हें देखकर कन्फ्यूज हो जाते हैं. बैंकॉक ट्रिप की तस्वीरों और वीडियोज के वायरल होने के बाद एक बार फिर यह एक्स कपल सुर्खियों में है.

ये भी पढ़ें: Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar: इस वीकेंड के वॉर में मिलेगा हंसी का डबल डोज, सलमान खान नहीं बल्कि ये 2 Jolly 18 साल बाद करेंगे बिग बॉस 19 को होस्ट, जानिए वजह

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

Akansha

Recent Posts

‘नमक के व्यापारी से लेकर…’, जानिए इतिहास के सबसे बड़े योद्धा हेमचन्द्र विक्रमादित्य की अनसुनी कहानी

हेमचन्द्र विक्रमादित्य, जिन्हें इतिहास में हेमू के नाम से भी जाना जाता है, 16वीं सदी…

53 seconds ago

मेरठ के चर्चित सांप कांड में पत्नी और प्रेमी दोषी करार, 17 महीने बाद कोर्ट ने खोला खौफनाक साजिश का राज

UP News: मेरठ के चर्चित सांप कांड में अदालत ने अमित की पत्नी रविता और…

17 minutes ago

पीएम मोदी के 25 साल के सार्वजनिक जीवन को समर्पित सेवा सप्ताह शुरू, पटियाला में 400 जरूरतमंद परिवारों को मिला राशन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन और जन्मदिन के अवसर पर शिवसेना…

29 minutes ago

दिल्ली में नहीं थम रहे बिल्डिंग हादसे, सीमापुरी में गिरी चार मंजिला इमारत; मलबे में दबे कई लोग, रेस्क्यू जारी

Delhi News: दिल्ली के सीमापुरी इलाके में चार मंजिला इमारत गिरने से हड़कंप मच गया.…

42 minutes ago

PM Modi 25 Years: गुजरात के सीएम से लेकर वैश्विक पटल पर छाने तक की अनकही कहानी, भारत-ब्रिटेन रिश्तों में नया अध्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे होने पर उनकी राजनीतिक यात्रा…

44 minutes ago

आसमान से दुश्मनों पर पैनी नजर! भारतीय सेना ने खरीदे 225 FPV ड्रोन, जानें क्यों हैं खास

भारतीय सेना ने 17,500 फीट की ऊंचाई पर सफल ट्रायल के बाद 225 FPV ड्रोन…

48 minutes ago