चुनाव

Haryana Election: ’25 लाख तक मुफ्त इलाज, गरीबों को पक्का घर’, जानें, कांग्रेस ने संकल्प पत्र में किए कौन से 7 वादे

हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक गतिविधियां तेजी हो गई हैं. इसी कड़ी में बुधवार (18 सितंबर) को कांग्रेस ने अपना संकल्प पत्र जारी किया. कांग्रेस के संकल्प पत्र का शीर्षक ‘सात वादे पक्के इरादे’ रखा गया है.

संकल्प पत्र के वादे

कांग्रेस ने अपने इस संकल्प पत्र के माध्यम से वोटरों को अपने पक्ष में करने की कोशिश की है. संकल्प पत्र में रोजगार, महिलाओं, बुजुर्गों को आर्थिक मदद व किसानों के कल्याण पर विशेष ध्यान दिया गया है.

कांग्रेस के पहला वादा ‘हर परिवार को खुशहाली’ है. इसमें 300 यूनिट फ्री बिजली और 25 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज है.

दूसरा वादा ‘गरीबों को छत’ है. इसमें 100 गज का प्लॉट और 3.5 लाख रुपये की लागत से दो कमरों के मकान का निर्माण है.

तीसरा वादा ‘महिलाओं को शक्ति’ प्रदान करना है. इसमें महिलाओं को हर हर महीने दो हजार रुपये की मदद और 500 रुपये में गैस सिलेंडर देना शामिल है.

चौथा वादा किसानों को समृद्ध बनाना है. इसमें एमएसपी की कानूनी गारंटी और तत्काल फसल मुआवजा शामिल है.

पांचवा वादा ‘सामाजिक सुरक्षा को बल’ देना है. इसमें छह हजार रुपया बुढ़ापा पेंशन, छह हजार रुपये दिव्यांग पेंशन, छह हजार रुपया विधवा पेंशन और ओपीएस बहाली शामिल है.

यह भी पढ़ें- मोदी कैबिनेट ने वन नेशन वन इलेक्शन प्रस्ताव को दी मंजूरी, कोविंद कमेटी ने सौंपी थी रिपोर्ट

छठा वादा ‘पिछड़ों को अधिकार’ देना है. इसमें जातिगत सर्वे और क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपये करना शामिल है.

सातवां और अंतिम वादा ‘युवाओं को सुरक्षित भविष्य’ देना है. इसमें भर्ती विधान के तहत दो लाख पक्की भर्ती और नशा मुक्त हरियाणा बनाना शामिल है.

उल्लेखनीय है कि हरियाणा में नई सरकार के गठन के लिए पांच अक्टूबर को प्रदेश की सभी 90 सीटों पर वोट डाले जाएंगे. मतगणना आठ अक्टूबर को होगी. चुनाव को लेकर सियासी तपिश चरम पर है. एक तरफ सत्ता में बने रहने के लिए भाजपा हर संभव कोशिश कर रही है. वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस सत्ता में वापसी के लिए पूरा जोर लगा रही है. इन सबके बीच आम आदमी पार्टी (आप) भी अपनी जमीन तलाश रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

शादी का झांसा देकर लाखों की ठगी! जालौन में मैट्रिमोनियल साइट्स पर फर्जीवाड़ा करने वाला शातिर गिरोह बेनकाब

Jalaun News: जालौन पुलिस ने मैट्रिमोनियल साइट्स पर शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी…

10 minutes ago

बाबा कार्तिक उरांव जयंती: दूरदराज के आदिवासी गांव से ब्रिटेन तक का सफर, ऐसा था इस महान शख्सियत का जीवन

बाबा कार्तिक उरांव की 102वीं जयंती पर जानिए एक ऐसे महान व्यक्तित्व की प्रेरणादायक कहानी,…

16 minutes ago

करवा चौथ पर पति बना हैवान, पत्नी की हत्या कर खुद पुलिस को किया फोन

ग्वालियर में करवा चौथ के दिन पति ने प्रेम विवाह के 16 साल बाद अपनी…

28 minutes ago

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी से की मुलाकात

कर्नाटक की राज्यपाल डॉ. सुधा यादव ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…

37 minutes ago

कराची में ये क्या हो गया? उफन पड़े पाकिस्तानी हिंदू, ‘रामायण’ के लिए ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली यात्रा

Pakistan News: पाकिस्तान के कराची में रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'रामायण' को लेकर दिखा अनोखा…

40 minutes ago

अर्णव तूफान के चलते झारखंड के 7 जिलों में भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’, जानें कब मिलेगा छुटकारा?

चक्रवात 'अर्णव' के चलते झारखंड के 7 पश्चिमी जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश…

51 minutes ago