चुनाव

दानापुर में बाहुबली Vs जनबली! बीजेपी के रामकृपाल यादव ने वोटिंग के बाद कहा- ‘मैं जनबली हूं, जनता हमारे साथ है’

Ramkripal Yadav Voting Statement Bihar: बिहार में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 121 सीटों पर मतदान हो रहे हैं. इनमें से एक सीट दानापुर भी है. जहां से पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी नेता रामकृपाल यादव मैदान में हैं. उनकी राजद के रीतलाल यादव के साथ सीधा मुकाबला है. आज रामकृपाल यादव पटना के जमाल रोड स्थित बूथ संख्या 57 पर वोट डालने पहुंचे. जहां उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इस बार दानापुर में बदलाव होकर रहेगा. उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की.

राजद उम्मीदवार रीतलाल इस समय भागलपुर जेल में बंद हैं. बाहुबली और माफिया का टैग लेकर घूमने वाले रीतलाल दानापुर सीट से सीटिंग विधायक भी हैं. जहां बीजेपी ने रामकृपाल यादव को चुनावी मैदान में उतारा है.

मीडिया के द्वारा रीतलाल के बाहुबल को लेकर सवाल पूछने पर पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि दानापुर की जनता राजद के मौजूदा विधायक से बेहद परेशान हैं. बदलाव की चाहत रख रहे हैं. इस वजह से यहां के लोग लंबी-लंबी लाइनों में खड़े होकर मतदान कर रहे हैं. हमें उम्मीद है कि इस बार जनता बाहुबली को हराकर जनबली को चुनेगी.

लोकतंत्र में बाहुबली की नहीं है जगह

राम कृपाल यादव ने आगे कहा कि लोकतंत्र में बाहुबली की कोई जगह नहीं है. लोकतंत्र के इस महापर्व में धनबली-बाहुबली सब ध्वस्त हो जाएंगे, बस जनबली जीतेंगे. उन्होंने कहा कि रामकृपाल यादव जनबली है. बाहुबली तो कभी नहीं रहा. दानापुर में राजद नेता के खौफ से लोग भयभीत हैं. लगातार 5 सालों से उनकी जमीनें छीनी जा रही है, रंगदारी ली जा रही है. आम आदमी से लेकर व्यवसायी तक तबाह हो चुके हैं. यहां तक की बालू और गिट्टी में भी टैक्स लिया जा रहा है.

दानापुर में घर बनाने तक के लिए देनी पड़ रही रंगदारी

दिग्गज बीजेपी नेता रामकृपाल यादव ने राजद विधायक पर अप्रत्यक्ष रूप से हमला करते हुए कहा कि दानापुर में लोगों को घर खरीदने से लेकर मकान बनाने तक के लिए रंगदारी देनी पड़ रही है. लोगों को इस बार मौका मिला है. इसलिए दानापुर के लोग बड़ी संख्या में घरों से बाहर निकलकर मतदान कर रहे हैं. मैं ना तो धनबली हूं और ना ही बाहुबली हूं. मैं तो जनबली हूं. इसलिए जनता मेरे साथ है.

बता दें कि 2020 में दानापुर विधानसभा सीट से राजद ने रीतलाल यादव को टिकट दिया था. वहीं बीजेपी ने आशा सिन्हा को चुनावी मैदान में उतारा था. इस चुनाव में जहां रीतलाल यादव को 89895 वोट मिले तो वहीं आशा सिन्हा को 73,971 वोट मिले. इस बार भी राजद और बीजेपी के बीच सीधी टक्कर है.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘सुबह 7 बजे मेरे बेडरूम में घुसकर…’ CJP प्रोटेस्ट के बीच ध्रुव राठी का VIDEO जारी, हिरासत को बताया ‘किडनैपिंग’

Dhruv Rathee Video: CJP प्रदर्शन के बीच ध्रुव राठी ने वीडियो जारी कर हिरासत, फोन…

11 minutes ago

115 हजार सीमेंट बोरियों से बना डाली 70 फीट की मां दुर्गा, अदानी सीमेंट के इस अजूबे को देख क्यों हैरान रह गई दुनिया?

Adani Group Navratri Campaign: अदाणी सीमेंट ने कटनी (मध्य प्रदेश) के केमोर प्लांट में 15,000…

12 minutes ago

‘मेट्रो-इंटरनेट बिना रुकावट चले’, CJP प्रोटेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट के 5 निर्देशों से प्रशासन में हड़कंप

दिल्ली प्रदर्शन मामले की सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार और दिल्ली पुलिस…

22 minutes ago

23 घंटे हिरासत के बाद CJP के तीनों नेता रिहा, कोर्ट ने किन शर्तों पर दी राहत?

CJP protest Delhi: दिल्ली में CJP प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके,…

47 minutes ago

‘ग्रामोदय से राष्ट्रोदय के प्रणेता…’, नानाजी देशमुख की जयंती पर गृह मंत्री अमित शाह ने किया बड़ा नमन

गृह मंत्री अमित शाह ने भारत रत्न नानाजी देशमुख की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देते…

51 minutes ago

लो जी, अब डॉक्टर के यहां भी मरीज सुरक्षित नहीं! इलाज कराने पहुंची थी नाबालिग, सिविल सर्जन पर रेप का आरोप

Jharkhand News: कोडरमा के सिविल सर्जन डॉ. अनिल कुमार को एक नाबालिग लड़की से यौन…

60 minutes ago