आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल और सुनीता केजरीवाल.
Delhi Election: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी ने रविवार को अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी. इस सूची में कुल 40 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जो पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे. इस लिस्ट में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं.
आप की स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर है. इसके अलावा, दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और संजय सिंह के नाम शामिल हैं. इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भी पार्टी स्टार प्रचारक होंगे.
इससे पहले, कांग्रेस और भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी. कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, देवेंद्र यादव, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत 40 नेताओं को शामिल किया गया है.
भाजपा की ओर से सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं.
उल्लेखनीय है कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी को एक चरण में चुनाव होगा और नतीजे की घोषणा 8 फरवरी को होगी.
-भारत एक्सप्रेस
PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…
Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…
Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…