Bharat Express DD Free Dish
Chhath Puja 2026
Chhath Puja 2026

VIDEO: चुनाव प्रचार करते Arvind kejriwal पर फेंका गया पत्थर, BJP प्रत्याशी प्रवेश वर्मा का आरोप- हमारे कार्यकर्ताओं पर चढ़ाई कार

Attack On Arvind kejriwal: आम आदमी पार्टी (AAP) ने दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गाड़ी पर हमला होने का दावा किया है. पार्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर घटना का वीडियो पोस्ट किया.

kejriwal in delhi
Vijay Ram Edited by Vijay Ram

Arvind kejriwal Attack Update: आम आदमी पार्टी (AAP) के सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल पर आज नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र में हमला हो गया. केजरीवाल अपनी कार से चुनाव प्रचार के लिए जा रहे थे, उसी दौरान किसी ने ईंट-पत्थर फेंककर मारे. घटना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि उन पर हमला कैसे ​हुआ.

AAP ने हमले का आरोप BJP नेताओं पर लगाया

इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी ने अपनी विरोधी पार्टियों को निशाने पर ले लिया है. आप नेताओं ने इस मामले में भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा का नाम लिया, जिसके बाद प्रवेश वर्मा ने पलटवार किया. प्रवेश वर्मा की ओर से कहा गया कि वे किसी पत्थरबाजी की घटना के बारे में नहीं जानते. उन्होंने इस बात का खंडन किया कि घटना में उनके समर्थक शामिल थे. दूसरी ओर, आम आदमी पार्टी ने अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर भाजपा और कांग्रेस पर आरोप लगाए.

पूर्व CM ने कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ाई: BJP

प्रवेश वर्मा, जो कि भारतीय जनता पार्टी के नेता हैं, उनके समर्थकों का कहना है कि पूर्व CM (अरविंद केजरीवाल) ने कार्यकर्ताओं पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश की थी. प्रवेश वर्मा ने मीडिया कर्मियों के सामने कहा कि केजरीवाल की ओर से नाटक किया जा रहा है. सच तो यह है कि वे दिल्ली के युवाओं के लिए काम नहीं कर पाए.

भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने एक ट्वीट करके लिखा, “स्थानीय युवाओं ने नौकरी देने का सवाल पूछा, तो केजरीवाल ने उन्हें अपनी गाड़ी से टक्कर मार दी.”

यह भी पढ़िए: दिल्ली शराब घोटाला मामले में संजय सिंह की जमानत याचिका पर कोर्ट ने ईडी को जारी किया नोटिस, जानें पूरा मामला

  • भारत एक्सप्रेस


इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read

Chhath Puja 2026