मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय
Delhi/Malviya Nagar: दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के उम्मीदवार आमजन के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार के कार्य-कौशल पर बात कर रहे हैं. आज दिल्ली के मालवीय नगर से भाजपा उम्मीदवार सतीश उपाध्याय ने ‘विकसित भारत’ के संकल्प को दोहराया.
सतीश उपाध्याय ने कहा, “अब हम आजादी के अमृत काल में हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के साथ, भारत 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बन जाएगा. हमने भारत को एक विकसित देश बनाने की दिशा में काम करने का संकल्प भी लिया है.”
भाजपा की ओर से दिल्ली चुनाव के लिए ‘संकल्प पत्र’ जारी किया गया है, जिसमें जनता के लिए तरह-तरह के वादे और घोषणाएं की गई हैं. बीते रोज केंद्रीय गृह मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा अमित शाह ने दिल्ली में पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा हिस्सा जारी किया था. ‘संकल्प पत्र’ का तीसरा भाग जारी करते हुए उन्होंने कहा- ‘मैंने केजरीवाल जैसा झूठा इंसान अपने पूरे जीवन में नहीं देखा है. अभी कुंभ लगा है, केजरीवाल डुबकी लगा लो तो झूठ बोलने के पाप कट जाएंगे.’
यह भी पढिए: गृहमंत्री अमित शाह ने जारी किया BJP के ‘संकल्प पत्र’ का पार्ट-3, जानें क्या वादे किए
‘इन्वेस्ट महाराष्ट्र’ के लॉन्च कार्यक्रम में प्रणव अडानी ने महाराष्ट्र के विकास में अडानी ग्रुप…
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…