चुनाव

Election training : बिहार में पारदर्शी चुनाव के लिए की जा रही हैं विशेष तैयारियां

Election training: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं. बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने पटना में निर्वाचन अधिकारियों, आर ओ का दो दिवसीय प्रशिक्षण आज शाम 11 सितंबर को संपन्न हो रहा है. प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े सभी कर्मियों को महत्वपूर्ण पहलुओं से रुबरु कराना है जिससे मतदान के समय कोई दिक्कत न आए साथ ही उनको सक्षम बनाना है ताकि विधान सभा चुनाव को निष्पक्ष, पारदर्शिता और शांतिपूर्ण रूप से संपन्न कराया जा सके.

Election training : लोकतंत्र से जुड़ी सभी प्रक्रियाओं पर दिया गया प्रशिक्षण

बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी विनोद सिंह के मुताबिक निर्वाचन अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया, नाम वापसी प्रक्रिया, प्रतीक आवंटन, आदर्श आचार संहिता का अनुपालन कराने जैसे विषयों पर विशेषज्ञों ने जानकारियां दीं.
इसके अलावा निर्वाचन सूची का शुद्धिकरण, ईबीम वीवीपेड का प्रबंधन, मतदान की व्यवस्था, पोस्टल बैलेट के बारे में, निर्वाचन व्यय के बारे में, मीडिया प्रबंधन, मतगणना, की पारदर्शिता जैसे महत्वपूर्ण के बारे में गहन जानकारियों भी दी गई.

Election training : लोकतंत्र के उत्सव में पूरी निष्ठा से करें दायित्वों का निर्वहन

Election training के पहले दिन बिहार के अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रशांत कुमार ने ने निर्वाचन अधिकारियों से कहा कि चुनाव लोकतंत्र का उत्सव है और इस उत्सव में निर्वाचन अधिकारियों की भूमिका पर सभी की निगाह रहती है, ऐसे में निर्वाचन अधिकारियों को पूरी मेहनत और ट्रेनिंग में प्राप्त प्रशिक्षण के अनुसार कार्य करना है. उन्होंने सभी ट्रेनिंग प्राप्त कर रहे निर्वाचन अधिकारियों को हिदायत दी कि आप सभी अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, संवेदनशीलता के साथ करें.

इस मौके पर बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान के अपर महानिदेशक संजय कुमार ने नामांकन प्रक्रिया से संबंधित विशेष जानकारियां दीं.

कांग्रेस नेता राहुल गांधी लगा चुके हैं गंभीर आरोप

बिहार में कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने मुख्य निर्वाचन आयोग पर काफी गंभीर आरोप लगाए थे, इसके बाद से निर्वाचन से जुड़े अधिकारी फूंक फूंक कर कदम रख रहे हैं जिससे बिहार चुनाव को पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा सके. इस समय बिहार चुनाव में पुलिस और प्रशासन काफी मुस्तैद है जिससे कानून व्यवस्था को शांतिपूर्ण तरीके से कायम रखा जा सके. बिहार में इन दिनों हर पार्टी के बड़े बड़े नेताओं की जनसभा भी हो रही हैं जिसके कारण पूरे राज्य में पुलिस को काफी मेहनत करनी पड़ रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने भी अपनी अपनी पार्टी को जिताने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है.

भारत एक्सप्रेस

सुशील कुमार तिवारी

Recent Posts

उज्जैन में पत्थरबाजों की निकली हेकड़ी: दबोचे गए 20 उपद्रवी, मुंह छिपाते आए नजर

Ujjain Shahi Masjid controversy: उज्जैन शाही मस्जिद विवाद और पथराव के मामले में पुलिस ने…

10 minutes ago

निवेश से एक्सपोर्ट तक, कैसे यूपी बन रहा बिजनेस हब? जानें मंत्री नंद गोपाल नंदी की भूमिका

UP Investment Hub: उत्तर प्रदेश को निवेश और कारोबार का बड़ा केंद्र बनाने की कोशिशों…

18 minutes ago

यंग तुर्क की विरासत: कैसे बलिया की क्रांति आज भी उत्तर प्रदेश के राजनीतिक मिजाज को गढ़ रही?

Chandra Shekhar Young Turk: बलिया के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर को ‘यंग तुर्क’ कहा गया, लेकिन…

47 minutes ago

सनोज मिश्र सभी आरोपों से बरी, तीस हजारी कोर्ट ने दी क्लीन चिट; अब वसीम रिजवी का क्या?

फिल्म निर्देशक सनोज मिश्र को दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने दुष्कर्म के एक मामले…

51 minutes ago

ग्रीन रिवोल्यूशन 2.0: कैसे सूर्य प्रताप शाही ने यूपी की कृषि अर्थव्यवस्था को आधुनिक बनाया

UP Agriculture में डिजिटल खेती, कृषि रिसर्च, प्राकृतिक खेती, सोलर पंप और बेहतर बाजार व्यवस्था…

1 hour ago

‘न पर्दा, न लाउडस्पीकर और न कोई ताम झाम!’ लालटेन की रोशनी में मंचन, यूनेस्को धरोहर ‘रामनगर रामलीला’ की अनकही कहानी

Ramnagar Ramlila: वाराणसी के रामनगर की रामलीला 220 साल से ज्यादा पुरानी जीवंत परंपरा है,…

1 hour ago