Haryana Minister Anil Vij:पश्चिम बंगाल चुनाव में जहां सभी राजनीतिक दलों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है तो वहीं हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने दावा किया कि बंगाल में मोदी की लहर चल रही है और जहां भी चुनाव होंगे भाजपा जीतेगी. उन्होंने कहा कि भाजपा बंगाल चुनाव जीत रही है.
अंबाला में हरियाणा सरकार में मंत्री अनिल विज ने पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु विधानसभा चुनाव को लेकर बातचीत की. उन्होंने बंगाल और तमिलनाडु चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि पूरे देश में मोदी लहर के साथ-साथ विकास की राजनीति की लहर भी चल रही है. चुनाव चाहे किसी भी राज्य में हों, मोदी लहर का असर हर जगह महसूस किया जा रहा है. हम हरियाणा, दिल्ली, बिहार और मुंबई में पहले ही जीत हासिल कर चुके हैं, और इसी तरह आगे जहां भी चुनाव होंगे, वहां भारतीय जनता पार्टी ही जीतेगी.
निर्दलीय सांसद पप्पू यादव के बयान पर मंत्री अनिल विज ने पलटवार किया. उन्होंने कहा कि इस तरह की भाषा का इस्तेमाल बेहद निंदनीय है. हो सकता है कि उनकी अपनी पार्टी के भीतर ऐसा होता हो, लेकिन वे सभी पार्टियों, सभी महिलाओं या पूरे देश के बारे में इस तरह के बयान नहीं दे सकते हैं.
पीएम मोदी के बारे में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की विवादित टिप्पणी पर मंत्री अनिल विज ने कहा कि किसी भी देश का कोई भी नागरिक अपने प्रधानमंत्री के लिए ऐसे शब्दों का इस्तेमाल नहीं करता. ऐसा लगता है मानो जैसे खड़गे की ओर से राष्ट्र-विरोधी ताकतों की आवाजें बोल रही हों, जैसे कि पाकिस्तानियों, चीनियों और देश के दुश्मनों की आवाजें और इसीलिए वे ऐसी भाषा इस्तेमाल करने की हिम्मत कर पाते हैं.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…