Entertainment News: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री से एक दुखद खबर है. मशहूर एक्ट्रेस और मॉडल दिव्यांका सिरोही का निधन हो गया है. महज 30 साल की उम्र में उनके अचानक चले जाने से पूरी इंडस्ट्री और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई है. दिव्यांका अपने टैलेंट और खूबसूरती के दम पर बहुत कम समय में एक बड़ा मुकाम हासिल कर चुकी थीं.
मिली जानकारी के अनुसार, दिव्यांका पिछले कुछ समय से बीमार चल रही थीं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे लिवर संबंधी गंभीर समस्या से जूझ रही थीं. दिल्ली के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. इतनी कम उम्र में स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के चलते उनका निधन होना सभी के लिए चौंकाने वाला है.
दिव्यांका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती थीं और उनके लाखों चाहने वाले थे. जैसे ही उनके निधन की खबर वायरल हुई, उनके फैंस और सह-कलाकारों ने सोशल मीडिया पर दुख जताना शुरू कर दिया. लोग उनकी पुरानी वीडियो और तस्वीरें शेयर कर उन्हें याद कर रहे हैं. उनके करीबी दोस्तों का कहना है कि वे न केवल एक बेहतरीन कलाकार थीं, बल्कि एक बहुत ही जिंदादिल इंसान भी थीं.
इटावा में महज 500 रुपये की रंगदारी न देने पर कार सवार दबंगों ने दो…
दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने मुंबई और…
PERM Program Suspension: अमेरिका ने PERM प्रोग्राम से इंफोसिस, TCS, विप्रो, HCL, कॉग्निजेंट, माइक्रोसॉफ्ट और…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…
India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…
रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…