भाजपा ने की जश्न की तैयारी
Lok Sabha Election-2024 Result: आज देश में सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू होने वाली है और शाम तक ये स्पष्ट हो जाएगा कि किसकी सरकार बनी. इसी के साथ ही अगले 5 साल के लिए जनादेश मिल जाएगा. आज के दिन को लेकर राजनीतिक दलों की धड़कने बढ़ गई हैं. किसके सिर जीत का सेहरा सजेगा ये शाम तक सभी के सामने होगा.
तो इसी बीच कई शहरों में भाजपा कार्यालय सज-धज कर तैयार हो गए हैं. तो कहीं कई किलो लड्डू का आर्डर भी दिया गया है. इसको लेकर वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. इस तरह से भाजपा कार्यकर्ताओं ने जीत का जश्न मनाने की तैयारी कल रात से ही शुरू कर दी है. बता दें कि 19 अप्रैल से लोकसभा चुनाव-2024 के लिए वोटिंग उत्सव शुरू हुआ था. इस दौरान सात चरणों में मतदान हुए थे. अंतिम दौर का मतदान 1 जून को हुआ था. इसके बाद सामने आए एग्जिट पोल के नतीजों में दावा किया गया है कि तीसरी बार भी केंद्र में मोदी की ही सरकार बनने जा रही है. हालांकि विपक्षी दल एग्जिट पोल के इन दावों को खारिज कर रहे हैं और उनकी नजर आज होने वाली मतगणना पर है.
ये भी पढ़ें-Lok Sabha Election Results: मतगणना आज सुबह 8 बजे से, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सोशल मीडिया पर विशेष नजर
रायपुर छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव 2024 के परिणामों की घोषणा होने से पहले ही जीत के जश्न के लिए भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने तैयारी कर ली है. यहां पर 201 किलो लड्डू का ऑर्डर दिया गया है. इसको लेकर भाजपा जिला उपाध्यक्ष ललित जय सिंह ने न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए कहा, “हमारा लक्ष्य 201 किलो लड्डू का वितरण करने का है. हमने 11 प्रकार के लड्डू ऑर्डर किए हैं. हम सुबह 12 बजे से रात को 11 बजे तक लड्डू का वितरण करेंगे. पूरे देश में भाजपा की लहर है और पीएम मोदी ने जो 400 पार का लक्ष्य रखा है, हमें उम्मीद है कि उससे भी ऊपर सीटें आ रही हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
Delhi AQI Today: दिल्ली में प्रदूषण का प्रकोप जारी है और AQI 700 के पार…
CM Yogi: उत्तर प्रदेश में किसानों को फसल नुकसान पर अब 25 से 30 फीसदी…
धनतेरस के पावन अवसर पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे समेत कई नेताओं की ओर से…
UPSC Mains Result 2026: UPSC Mains Result 2026 जारी हो गया है. मुख्य परीक्षा में…
Gold Silver Price Today: धनतेरस पर सोने और चांदी के दामों में फिर से तेजी…
धनतेरस के पावन अवसर पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह…