चुनाव

Lok Sabha Election Results: मतगणना आज सुबह 8 बजे से, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था, सोशल मीडिया पर विशेष नजर

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव-2024 की मतगणना आज सुबह 8 बजे से शुरू हो रही है। उत्तर प्रदेश में 80 लोकसभा और 4 विधानसभा सीटों के उपचुनाव के वोटों ​की गिनती होगी। निर्वाचन आयोग के अनुसार, मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है। मतगणना के दौरान सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों पर विशेष नजर रहेगी।

उत्तर प्रदेश के लोकभवन के सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार ने आवश्यक जानकारी दी। इस दौरान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के डायरेक्टर शिशिर सिंह भी मौजूद रहे। अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार और डीजीपी प्रशांत कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि सुरक्षा के मद्देनजर मतगणना स्थल पर 93,000 से अधिक पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को तैनात किया गया है। सीएपीएफ और पीएसी की कंपनियों को भी तैनात किया गया है।

हर कमिश्नरेट में सोशल मीडिया टीम कर रही मॉनिटरिंग

सोशल मीडिया पर प्रसारित भ्रामक खबरों, अफवाहों के खंडन एवं सत्यता की जानकारी कर कार्रवाई के लिए हर कमिश्नरेट और जनपद में सोशल मीडिया टीम 24 घंटे मॉनिटरिंग कर रही है। अपर मुख्य सचिव गृह दीपक कुमार ने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों में बने मतगणना स्थलों की सीसीटीवी के जरिए निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही मतगणना स्थल पर मीडिया गैलरी का भी निर्माण किया गया है। इसके प्रभारी सूचना अधिकारी होंगे, जो समय-समय पर पत्रकारों को मतगणना हॉल का भ्रमण कराएंगे।

उत्तर प्रदेश में मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता

डीजीपी ने बताया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए 81 स्थानों पर 160 उपायुक्त/अपर पुलिस अधीक्षक, 476 सहायक पुलिस आयुक्त/पुलिस उपाधीक्षक, 2,248 निरीक्षक, 12,883 उपनिरीक्षक, 20,876 महिला आरक्षी, 50,697 आरक्षी और 6,149 होमगार्ड्स को तैनात किया गया है। इसके साथ ही सीएपीएफ की 145 और पीएसी की 102 कंपनियां तैनात की गई है।

मतगणना केंद्र पर अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश मिलेगा

डीजीपी ने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से मतगणना केंद्र की त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था है। केंद्र पर अधिकृत व्यक्ति को ही प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश करते समय प्रत्येक व्यक्ति को डीएफएमडी, एचएचएमडी द्वार, फ्रिस्किंग और चेकिंग के बाद ही प्रवेश दिया जायेगा। इस दौरान आपत्तिजनक वस्तु, सामग्री ले जाने पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए अग्निशमन, एम्बुलेंस, चिकित्सा दल एवं अतिरिक्त क्यूआरटी के साथ रिजर्व टीमों की व्यवस्था की गई है।

— भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

सातवीं के छात्र का कमाल! नींद की झपकी आते ही अलर्ट करेगा स्मार्ट चश्मा, नहीं जागे तो चेहरे पर मारेगा पानी का फव्वारा

Smart Glasses for Drivers: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ जिले के सातवीं कक्षा के छात्र डीगेन्द्र सिन्हा…

4 minutes ago

‘बज्म,ए,मुनव्वर’ में शायरी और अदब की महफिल, आजम खान,सलमान खुर्शीद समेत कई हस्तियां हुईं शामिल

Bazm E Munawwar Delhi Mushaira: दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में मुनव्वर राना फाउंडेशन की ओर…

51 minutes ago

केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर पीएम मोदी ने दी बधाई, शिक्षा और स्थिरता के क्षेत्र में काम को सराहा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी के जन्मदिन पर उन्हें शुभकामनाएं दी…

59 minutes ago

जम्मू,कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीरजादा मोहम्मद सईद का निधन, 73 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Peerzada Mohammad Sayeed: जम्मू-कश्मीर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और अनंतनाग से मौजूदा विधायक पीरजादा मोहम्मद…

1 hour ago

दिल्ली में इलाज के लिए तड़पता रहा कैंसर पीड़ित बंदी, पुलिस ने नहीं दिया गार्ड; RI और आरक्षक निलंबित

Gwalior Prisoner Medical Negligence: ग्वालियर सेंट्रल जेल में बंद कैंसर पीड़ित कैदी को डॉक्टरों ने…

1 hour ago

पठानकोट में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, BSF की फायरिंग में एक घुसपैठिया ढेर; तरनतारन में भी हुई थी ऐसी घटना

Pathankot Infiltration: पंजाब के पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को BSF…

2 hours ago