बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता (फाइल फोटो)
Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव में हैदराबाद सीट से बीजेपी ने माधवी लता को अपना उम्मीदवार बनाया है. माधवी लता AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी खिलाफ चुनाव लड़ रही हैं. इसी बीच खुफिया एजेंसी से मिले इनपुट के बाद गृह मंत्रालय ने माधवी लता को Y+ कैटेगरी की सुरक्षा दी है.
गृह मंत्रालय ने इंटेलिजेंस ब्यूरो की थ्रेट रिपोर्ट का संज्ञान लेते हुए बीजेपी उम्मीदवार माधवी लता को सुरक्षा प्रदान की है. बता दें कि वाई-प्लस कैटेगरी में आर्म्ड पुलिस के 11 कमांडो तैनात किए जाते हैं, जिसमें पुलिस के 5 स्टैटिक जवान वीआईपी की सुरक्षा के लिए उनके घर और आसपास रहते हैं. साथ ही 6 पीएसओ तीन शिफ्ट में वीआईपी को सुरक्षा देते हैं.
हैदराबाद लोकसभी सीट से भाजपा ने माधवी लता को प्रत्याशी बनाया है. माधवी लता पेशे से डॉक्टर हैं. वह विरिंची हॉस्पिटल की चेयरपर्सन हैं. इसके अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी ऐक्टिव रहती हैं. माधवी लता भरतनाट्यम डांसर और उनका ट्रस्ट सामाजिक कार्यो में बहुत ज्यादा एक्टिव रहता है. वह सामाजिक कार्यों के लिए लोपामुद्रा चैरिटेबल ट्रस्ट और लतामा फाउंडेशन भी चलाती हैं. माधवी लता अपने भाषणों लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं. ऐसा पहली बार है जब बीजेपी ने इस सीट से महिला प्रत्याशी को उम्मीदवार बनाया है.
यह भी पढ़ें- खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह की मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें, क्या है पूरा मामला
-भारत एक्सप्रेस
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…